PM Kisan 24th Installment: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त आज यानी 30 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा से 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में 18,680 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर करेंगे।
इसके तहत पात्र किसानों को 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को बनासकांठा, गुजरात से PMKISAN की 24वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत 9.34 करोड़ से अधिक किसानों को ₹18,690 करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित की जाएगी।
किसान कल्याण, देश की समृद्धि!#PMKISAN #किसानसम्माननिधि #AgriGoI pic.twitter.com/mZPfgjDdDb
— Agriculture INDIA October 29, 2026
9.34 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को आर्थिक मदद दी जाएगी। केंद्र सरकार सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में राशि भेजेगी।
इस योजना के अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपये की सहायता तीन बराबर किस्तों में दी जाती है। हर किस्त में 2,000 रुपये डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किए जाते हैं।
देशभर में आयोजित होंगे विशेष कार्यक्रम
किस्त जारी होने के अवसर पर देश के कृषि विज्ञान केंद्रों, कृषि यूनिवर्सिटीज और जिला, ब्लॉक तथा पंचायत स्तर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इन आयोजनों के माध्यम से किसानों को योजना की जानकारी देने के साथ प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से भी जोड़ा जाएगा।



