Betel Leaf Benefits : कई लोग खाने के बाद माउथफ्रेशनर के तौर पर पान खाना पसन्द करते है। पान हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है। पूजा से लेकर मुंह के स्वाद के लिए यह अहम माना जाता है। अमूमन लोग खाने के बाद पान खाना पसंद करते है।

लेकिन आयुर्वेद के मुताबिक सही तरीके से खाया गया पान सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं है। यदि आप बिना तंबाकू वाला सादा या मीठा पान खाते हैं, तो यह आपके शरीर को कई चमत्कारी फायदे पहुंचाता है। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि भोजन के बाद पान खाने से क्या क्या फायदे होते हैं।

पान खाने से क्या क्या फायदे होते हैं?

  • पेट के लिए फायदेमन्द

पान खाने से पेट से जुड़ी प्रॉब्लम्स से राहत मिल सकती है। में मौजूद पोषक तत्व पाचन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसे खाने से डाइजेस्टिव स‍िस्‍टम को मजबूती म‍िलती है। इससे जुड़ी समस्याओं से राहत देने में भी पान मदद करता है।

आपको जानकारी के ल‍िए बता दें क‍ि पान के पत्तों में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो अपच, गैस, कब्ज, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी समस्याओं से बचाव करने में सहायक होते हैं।

  • जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता है

पान के पत्तों में सूजनरोधी तत्वों का खजाना पाया जाता है, जो जोड़ों में होने वाली तकलीफ और दर्द को काफी हद तक कम करता है – जो रूमेटाइड अर्थराइटिस, ऑस्टियोपोरोसिस आदि जैसी कई पुरानी बीमारियों के प्रमुख लक्षण हैं।

ताजे पान के पत्तों को गर्म करके उन्हें प्रभावित हड्डियों और जोड़ों के चारों ओर कसकर बांधने से उस क्षेत्र में दर्द, सूजन की तीव्रता काफी कम हो जाती है और अर्थराइटिस के लक्षणों से राहत मिलती है।

  • ओरल हेल्थ को बनाता बेहतर

पान खाने से होती है। इसके साथ ही पान ओरल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है। ये मुंह के संक्रमण से भी बचाव करता है। पान एक तरह से मॉउथ फ्रेशनर के रूप में काम करता है।

  • मूड को बेहतर बनाता हे

अगर आप रोजाना खाना खाने के बाद पान खाते हैं तो इससे आपका मूड अच्‍छा होता है। ये दिमाग को भी शांत करने में मदद करता है। इससे तनाव भी कम होता है। कुल म‍िलाकर ये मूड को बेहतर बनाता हे।

  • एसिडिटी और गैस से तुरंत राहत

मसालेदार या भारी खाना खाने के बाद अक्सर सीने में जलन, खट्टी डकारें और पेट फूलने की समस्या हो जाती है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। पान के पत्तों में अलकलाइन गुण होते हैं, जो पेट के एसिड को बेअसर करते हैं। इससे एसिडिटी और गैस की समस्या से तुरंत राहत मिलती है।

  • मेटाबॉलिज्म में सुधार

पान के पत्ते शरीर के मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाने में मदद करते हैं। जब आपका मेटाबॉलिज्म सही से काम करता है, तो खाना ऊर्जा में तेजी से बदलता है और शरीर में अतिरिक्त फैट जमा होने की गुंजाइश कम हो जाती है। यह आंतों की सफाई करके शरीर को डिटॉक्स भी करता है।