Crispy Mirchi Vada At Home: बारिश के मौसम में चटपटा और स्वादिष्ट खाना खाने का अलग ही मज़ा होता है। अगर आपका भी कुछ टेस्टी खाने का मन है, तो घर पर आसानी से मिर्ची वड़ा बनाकर तैयार कर सकते हैं। यह बाहर जैसा स्वाद देता है, बनाने में बेहद आसान है और शाम की चाय के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। आइए जानते हैं मिर्ची वड़ा बनाने की आसान रेसिपी।

मिर्ची वड़ा बनाने की सामग्री
- मिर्ची 56
- बेसन 1 कप
- आलू उबले 23
- लाल मिर्च पाउडर 1 टी स्पून
- गरम मसाला 1 टी स्पून
- अमचूर 1/2 टी स्पून
- तेल तलने के लिए
- नमक स्वादानुसार
मिर्ची वड़ा बनाने की विधि
मिर्ची वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को मैश करके उसमें लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अमचूर और नमक मिलाकर स्टफिंग तैयार करें। अब बड़ी में लंबाई में चीरा लगाकर उसके बीज निकाल दें और उसमें आलू का मिश्रण भर दें।
एक बाउल में बेसन और पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें। कड़ाही में तेल गर्म करें। भरी हुई मिर्चों को बेसन के घोल में डुबोकर गर्म तेल में सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। तैयार राजस्थानी मिर्ची वड़ा को हरी चटनी या टमाटर कैचप के साथकरें।
स्वास्थ्य लाभ और फायदे
पाचन तंत्र सक्रिय करे: इसमें मौजूद हरी मिर्च पाचन को बेहतर बनाने में मदद करती है।
ऊर्जा का स्रोत: बेसन के आवरण और आलू की स्टफिंग से भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन मिलते हैं, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देते हैं।
सर्दीजुकाम में राहत: हरी मिर्च का हल्का तीखापन गले और नाक की बंदिश को खोलने में सहायक होता है।
गर्माहट देना: ठंडे या बारिश के मौसम में इसे खाने से शरीर को तुरंत गर्मी मिलती है।



