अगर आप भी नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपको अब ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. देश की दो बड़ी कार कंपनियों ने अपनी गाड़ियों की कीमतों बढ़ाने का फैसाल किया है. Hyundai और Maruti Suzuki ने अपनी कार की कीमतें बढ़ाने का रास्ता चुना है. मारुति सुजुकी ने इस साल यानी साल 2026 में चौथी बार दाम बढ़ाते हुए 22 नवंबर से चुनिंदा मॉडलों पर औसतन 0.31 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर दी है. इसके तुरंत बाद हुंडई ने भी 1 दिसंबर से चुनिंदा कारों और ट्रिम्स के दाम 8,000 रुपये तक बढ़ाने की ऐलान कर दिया है.

किस कार पर कितना बढ़ा दाम?
Maruti Suzuki ने फिलहाल उन कारों और वेरिएंट की जानकारी पब्लिक नहीं की है, जिनकी कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है. ऐसे में हर मॉडल पर कीमत बढ़ने का असर अलगअलग हो सकता है. कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार इस बार कीमतों में औसतन 0.31 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. कस्टमर्स अपनी पसंद की कार की नई कीमत जानने के लिए कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट या आसपास के डीलरशिप पर संपर्क कर सकते हैं.
इस साल कंपनी पहले भी तीन बार कीमतें बढ़ा चुकी है. इससे पहले जून, अगस्त और सितंबर में कारों के दाम बढ़ाए गए थे. इन तीन बढ़ोतरी के बाद कीमतों में कुल एक फीसदी से कुछ ज्यादा का इजाफा हो चुका था. अब नवंबर की नई बढ़ोतरी के बाद Maruti की कारें साल की शुरुआत के मुकाबले महंगी हो गई हैं.
आखिर क्यों बढ़ा रही है कंपनी कीमतें?
एक ही साल में 4 बार कीमतें बढ़ने से लोग हैरान हैं. इसको लेकर कंपनी का कहना है कि कच्चे माल और दूसरी जरूरी चीजों की लागत बढ़ती ही जा रही है. Maruti Suzuki ने नियामक फाइलिंग में बताया कि बढ़ती लागत का असर कम करने के लिए कंपनी लगातार खर्च कम करने का प्रयास कर रही है. लेकिन इन उपायों से पूरा खर्च संभालना मुश्किल भरा हो रहा है. ऐसे में लागत का कुछ हिस्सा कस्टमर्स पर भी डाला जा रहा है. कंपनी की कुल सेल में मटेरियल कॉस्ट की हिस्सेदारी भी बढ़कर 79.9 फीसदी हो गई है, जो एक साल पहले 75.7 फीसदी थी. स्टील और कॉपर जैसी जरूरी धातुओं की कीमतों में उतार चढ़ाव भी कंपनी के लिए चिंता का कारण बना हुआ है.
बिक्री शानदार, लेकिन मुनाफे में गिरावट
कीमतें बढ़ने के बाद की कारों की सेल पर कोई बड़ा असर नहीं देखने को मिला है. फाइनेंशियल ईयर 2027 की दूसरी तिमाही में कंपनी ने 6,96,654 गाड़ियां बेचीं. यह कंपनी का अब तक का सबसे बेहतर तिमाही सेल आंकड़ा है. वहीं अक्टूबर 2026 में भी कंपनी ने 2,76,120 गाड़ियों की सेल के साथ नया रिकार्ड बनाया. यह पिछले साल के मुकाबले 25 फीसदी ज्यादा है.
Hyundai की कारें हुईं महंगी
Hyundai ने भी अपनी कारों की कीमतें बढ़ा दी हैं. Hyundai Motor India ने अपनी चुनिंदा कारों की कीमतों में 8,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। नई कीमतें 1 दिसंबर 2026 से लागू होंगी. कंपनी ने शेयर मार्केट को दी जानकारी में बताया कि कच्चे माल और प्रोडक्शन में लगातार बढ़ोतरी के कारण यह फैसला लिया गया है. लेकिन कीमतों में बढ़ोत्तरी सभी कारों पर नहीं होगा. यह बढ़ोतरी चुनिंदा मॉडल और वेरिएंट पर लागू होगी. Hyundai इस साल अब तक 1.4 फीसदी कीमतें बढ़ा चुकी है. सितंबर में भी कंपनी ने 0.4 फीसदी की बढ़ोत्तरी की थी.



