News Just Abhi अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दानपात्रों और चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं के आरोपों ने देश पर भर बीते कई दिनों चर्चा केंद्र बना रहा. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मामले की जांच के लिए राज्य सरकार से एसआईटी गठन करने का अनुरोध किया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित विशेष जांच दल में उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासन, पुलिस और वित्तीय प्रबंधन के तीन अनुभवी अधिकारियों को शामिल किया है. यह टीम आरोपों की तह तक जाने के साथसाथ मंदिर में चढ़ावे और दान प्रबंधन व्यवस्था की भी व्यापक समीक्षा करेगी.

की कमान लखनऊ मंडल के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत के हाथों में होगी. उनके साथ लखनऊ रेंज के आईजी किरण एस और वित्त विभाग के विशेष सचिव नीलरतन कुमार सदस्य के रूप में जांच में शामिल रहेंगे. अधिकारियों के अलगअलग कार्यक्षेत्र को देखें तो यह टीम प्रशासनिक, वित्तीय और आपराधिक जांच के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं को शामिल करती दिखाई देती है.
प्रशासनिक नेतृत्व की कमान संभालेंगे विजय विश्वास पंत
2004 बैच के आईएएस अधिकारी विजय विश्वास पंत वर्तमान में लखनऊ मंडलायुक्त हैं. आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके पंत को बड़े आयोजनों और जटिल प्रशासनिक व्यवस्थाओं के संचालन का व्यापक अनुभव है. प्रयागराज मंडलायुक्त रहते हुए उन्होंने महाकुंभ2025 की तैयारियों और प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.
सूत्रों की माने तो SIT प्रमुख के रूप में उनकी जिम्मेदारी केवल आरोपों की जांच तक सीमित नहीं होगी, बल्कि मंदिर में चढ़ावे और दान की मौजूदा व्यवस्था का अध्ययन कर उसे अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के सुझाव भी देना होगा.
अपराध जांच करेंगे किरण एस
2008 बैच के आईपीएस अधिकारी और वर्तमान में लखनऊ रेंज के आईजी किरण एस SIT में जांच का पुलिस और आपराधिक पक्ष संभालेंगे. उनकी सबसे बड़ी विशेषता केंद्रीय जांच ब्यूरो में लगभग नौ वर्षों का लंबा अनुभव है, जहां उन्होंने डीआईजी स्तर तक कार्य किया.
साइबर अपराध, वित्तीय अनियमितताओं, फॉरेंसिक जांच और जटिल आपराधिक मामलों की पड़ताल में उनकी विशेषज्ञता को देखते हुए माना जा रहा है कि वे कथित चढ़ावा चोरी या धन के दुरुपयोग से जुड़े आरोपों की तकनीकी और आपराधिक जांच का नेतृत्व करेंगे. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इंटरपोल स्तर पर किरण एस सम्मानित हो चुके हैं.
वित्तीय ऑडिट और हिसाबकिताब देखेंगे नीलरतन कुमार
SIT के तीसरे सदस्य नीलरतन कुमार उत्तर प्रदेश वित्त एवं लेखा सेवा के वरिष्ठ अधिकारी हैं और वर्तमान में वित्त विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात हैं. चार दशक के करीब के प्रशासनिक अनुभव वाले नीलरतन सरकारी वित्तीय प्रबंधन, लेखा परीक्षण, बजट और ऑडिट प्रक्रियाओं के विशेषज्ञ माने जाते हैं.
उनकी भूमिका मंदिर के दान, चढ़ावे, खातों, लेखा अभिलेखों और वित्तीय प्रक्रियाओं की जांच करने की होगी. यदि कहीं वित्तीय अनियमितता या प्रक्रिया संबंधी खामी सामने आती है तो उसकी पहचान और विश्लेषण में उनका अनुभव महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.
एक तरफ आईएएस अधिकारी प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा करेंगे, दूसरी तरफ पूर्व सीबीआई अधिकारी आपराधिक पहलुओं की जांच करेंगे और वित्त विशेषज्ञ धन के वित्तीय तथा लेखाजोखा का परीक्षण करेंगे. तीनों सदस्य जांच के बाद राज्य सरकार को रिपोर्ट सौपेंगे.