बिहार MLC चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड के विधायक अनंत कुमार सिंह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. इस बीच उन्होंने एक नया बयान दिया है, जिसमें उनके ऊपर मोकामा में की गई एफआईआर को लेकर डीएसपी पर भड़क गए हैं. हाल ही में अनंत सिंह ने दावा किया था कि “पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए नौ लोगों की हत्या की साजिश उन्होंने ही रची थी.” हालांकि बाद में बवाल होने के बाद उन्होंने अपने उस बयान से पलटी मार ली थी.

पटना में मीडिया से बात करते हुए अनंत सिंह ने FIR दर्ज होने पर कहा, ‘मैं कह तो रहा हूं कि हुआ है. पहले DSP का नाम कम लोग जानते थे, अब ज्यादा लोग जान जाएंगे.’ दरअसल, अनंत सिंह पर आचार संहिता के उल्लंघन और अन्य मामलों को लेकर 3 नई एफआईआर दर्ज हुई हैं. वे जन सुराज पार्टी के एमएलसी उम्मीदवार अनुज सिंह के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे. इस दौरान प्रचार काफिले में अनुमति से ज्यादा गाड़ियां शामिल होने और जेसीबी से फूलों की बारिश कराने का आरोप है.
वहीं, उन्होंने चुनाव को लेकर कहा, ‘मैं सिर्फ इतना जानता हूं कि मेरी लड़ाई नीरज से है और पार्टी से कोई लड़ाई नहीं है. मैं नीरज को हराऊंगा. जनता से माफी मांगते हैं, भगवान से माफी मांगते हैं कि कैसे भी घमंडी आदमी को हराइए.’
हत्या वाले बयान पर अनंत सिंह ने दी थी ये सफाई
इससे पहले जेडीयू नाराजगी को लेकर दिए गए 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर अनंत सिंह ने कहा था कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया. इसके बजाय उन्होंने RJD पर आरोप लगाया कि जब बिहार में लालू प्रसाद सत्ता में थे, तब उनके नौ रिश्तेदारों की हत्या कर दी गई थी. उनका कहने का मतलब यह था कि उन्होंने नीतीश के लिए ऐसा बलिदान दिया था.
उन्होंने कहा था कि RJD के शासनकाल में उन पर खुद गोली चलाई गई थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे. ये सब इसलिए हुआ क्योंकि उन्होंने नीतीश के साथ गठबंधन किया था. उनका यह बयान जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा द्वारा पार्टी का रुख स्पष्ट किए जाने के 24 घंटे के भीतर आया था. जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने भी झा के बयान का समर्थन किया था और कहा था कि नीतीश की छवि साफसुथरी है और उन्होंने कभी भी आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों को बढ़ावा नहीं दिया. नीतीश कुमार का हिंसा और अपराध के खिलाफ रिकॉर्ड एकदम बेदाग रहा.
अनंत सिंह के बयान को विपक्ष ने लपता था
हालांकि, विपक्षी पार्टी RJD ने अनंत सिंह के बयान पर उन पर निशाना साधा था. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। RJD के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने इस बयान को राजनीतिक हिंसा की स्पष्ट स्वीकारोक्ति बताया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि मोकामा, मोतिहारी और मुजफ्फरपुर में आपराधिक गिरोहों के साथ गठजोड़ करके ही सत्ता हासिल की गई.
जेडीयू ने नीरज कुमार को प्रत्याशी बनाया
अनंत इस बात से नाराज हैं कि जेडीयू ने पटना ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र से उनके पुराने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी नीरज कुमार को मैदान में उतारा है. वहीं, नीरज ने दावा किया कि उन्हें अपनी जीत का पूरा भरोसा है. उनका कहना है कि उन्हें कौनक्या कह रहा है इसकी परवाह नहीं है. उनका पूरा ध्यान सिर्फ चुनाव पर बना हुआ है. ग्रेजुएट्स और टीचर्स के आठ निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान 23 अक्टूबर को होगा और वोटों की गिनती 27 अक्टूबर को की जाएगी.



