
Rahul Gandhi on commercial LPG cylinder price hike: 1 मई से देश में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में पहली बार इतनी भारी बढ़ोतरी हुई है. सरकारी तेल-गैस कंपनियों ने आज से कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमत में सीधे-सीधे करीब एक हजार रुपये का इजाफा करके बहुत से लोगों को बड़ा तनाव दे दिया है. एक सिलेंडर का रेट 993 रुपये बढ़ने के बाद, सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि चुनावों के बाद ऐसा होगा. उन्होंने इसे महंगाई का बड़ा संकेत बताया और छोटे व्यवसायों व आम जनता पर इसके असर को लेकर चिंता जताई.
डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ाएंगे: राहुल
लीडर ऑफ अपोजिशन ने लिखा, ‘मैंने तो पहले ही चेता दिया था कि चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी. आज कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा. एक ही दिन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी. यह चुनावी बिल है. फरवरी से अब तक: ₹1,380 की बढ़ोतरी – सिर्फ़ 3 महीनों में 81% का इजाफा कर दिया. चायवाला, ढाबा, होटल, बेकरी, हलवाई – हर किसी की रसोई पर बोझ बढ़ा. इसका असर आपकी थाली पर भी पड़ेगा. पहला वार गैस पर, अगला वार पेट्रोल-डीज़ल पर.’
इससे पहले बीते मंगलवार को राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि मोदी सरकार जल्द ही पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें बढ़ाएगी, क्योंकि पश्चिम बंगाल में बुधवार को मतदान समाप्त हो जाएगा और असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में मतदान हो चुका है. उन्होंने आज हुई बढ़ोतरी पर तंज कसते हुए कहा कि आज एक देश में एक ऐसी सरकार है जो सस्ता होने पर लूट मचाती है और महंगाई की मार जनता को झेलने के लिए छोड़ देती है.
दिल्ली के दाम जानिए
आज सुबह जब 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 993 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इसके बाद दिल्ली में आज से 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर महंगा होकर 3,071.50 रुपये का हो गया. 19 किलो वाला सिलेंडर महंगा होने के चंद घंटे बाद 5 किलो वाले एफटीएल (FTL) सिलेंडर भी 261 रुपये महंगा होने आ अपडेट आया.