News Just Abhi खाना खाने के बाद कई लोगों को मीठा खाने का शौक होता है। ऐसे में घर की बनी मिठाई का बेहतरीन विकल्प शायद ही कोई हो सकता है। भारत में खाने के बाद मीठा न मिले तो खाना अधूरा माना जाता है। गुलाब जामुन, रसगुल्ले, जलेबी, मिष्टी दोई आदि मिठाइयां देश में खूब चाव से खाई जाती हैं। देश में अलगअलग क्षेत्र में रहनसहन, पहनावे से लेकर खानपान तक में विभिन्नता पाई जाती है। हर जगह कोई न कोई चीज फेमस होती है जो उस जगह की पहचान बन जाती है।

जब भी बंगाली मिठाई की बात आती है तो लोगों के मन में अक्सर रसगुल्ला, संदेश या मिष्टी दोई का नाम आता है। हालांकि इन मिठाइयों को बनाने में काफी समय और मेहनत लगती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बंगाल की एक ऐसी मिठाई भी है जिसे आप किचन में झटपट तैयार कर सकते हैं।
क्या है भापा दोई
बंगाल की पारंपरिक मिठाई भापा दोई एक खास डिश है जिसे दही से बनाया जाता है। बंगाली भाषा में भापा का अर्थ है भाप से पका हुआ और दोई का अर्थ दही होता है।
सामग्री
1 कप कंडेंस्ड मिल्क
1 कप चक्का दही
1 चम्मच कॉर्नफ्लोर
इलायची पाउडर और ड्राई फूट्स
भापा दोई बनाने का तरीका
भापा दोई बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में दही को अच्छे से फेंट लें जिससे इसमें कोई गांठ न रहे। अब इसमें कंडेंस्ड मिल्क, कॉर्नफ्लोर और दूध डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इलायची पाउडर और केसर डाल सकते हैं। अब इस तैयार मिश्रण को एक छोटे बाउल या मिट्टी के बर्तन में भर दें।
अब एक स्टीमर में पानी भरकर गर्म करें और इसके ऊपर बाउल रख दें। इसे करीब 25 से 30 मिनट तक धीमी आंच पर पकने के लिए छोड़ दें। यह भाप से धीरेधीरे पकेगा। जब मिश्रण पूरी तरह से सेट हो जाए तो गैस को बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रखना है। आप इसे ऊपर से गार्निश करने के लिए बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
भापा दोई बनाने के लिए दही ज्यादा खट्टा नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे मिठाई का स्वाद खराब हो सकता है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। अगर आप ज्यादा मलाईदार टेक्सचर चाहते हैं तो फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी मिठास आप अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।