News Just Abhi Things to do in Shimla: शिमला अपनी खूबसूरती के अलावा यहां मिलने वाले खास अनुभवों के लिए भी जानी जाती है। पहाड़ों की खूबसूरती, ठंडी हवाएं और हरियाली से घिरा शिमला हर मौसम में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां की शांत वादियां और मनमोहक नजारे लोगों को शहर की भागदौड़ से दूर सुकून का एहसास कराते हैं। खासकर गर्मियों के समय यहां बड़ी संख्या में लोग छुट्टियां मनाने आते हैं।

शिमला की अद्भुत खूबसूरती की वजह से उसे क्वीन ऑफ हिल्स भी कहा जाता है। ब्रिटिश शासनकाल में सर्दियों के समय यह भारत की राजधानी हुआ करती थी। आज भी यहां का शांत वातावरण और सुंदर दृश्य दुनियाभर के टूरिस्टों को अट्रैक्ट करता है। अगर आप शिमला पहली बार घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां कुछ चीजों को ट्राई जरूर करें। मॉल रोड पर घूमने से लेकर लोकल फूड तक का स्वाद चखना आपकी ट्रिप को यादगार बना सकता है।
टॉय ट्रेन की सवारी
कालकाशिमला टॉय ट्रेन का सफर भारत के सबसे खूबसूरत रेल सफरों में से एक माना जाता है। पहाड़ों, सुरंगों और हसीन वादियों से गुजरते हुए ट्रेन का सफर यादगार होता है। पहली बार शिमला जा रहे हैं तो इसे जरूर ट्राई करें।
चैडविक फॉल्स एक्स्प्लोर करें
प्राकृतिक खूबसूरती को करीब से महसूस करना चाहते हैं तो चैडविक फॉल्स जरूर जाएं। यह शिमला की खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां पर मानसून के दौरान नजारा और भी शानदार हो जाता है। झरने से पानी के बहाव का दृश्य पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।
एडवेंचर एक्टिविटी करें ट्राई
शिमला में कई खूबसूरत ट्रेल्स हैं जो जंगलों और छोटे गांवों से होकर गुजरते हैं। यहां पर आप पैदल घूमते हुए पहाड़ी हवा और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप एडवेंचर एक्टिविटी करना चाहते हैं तो कुफरी जा सकते हैं। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। यहां पर जिपलाइनिंग, स्कीइंग, घुड़सवारी और गो कार्टिंग जैसी एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं।
मशोबरा की खूबसूरती का आनंद
शिमला से कुछ ही दूरी पर स्थित शांत और खूबसूरत जगह मशोबरा घूमने जा सकते हैं। यह शिमला से करीब 10 से 12 किमी दूर है। यह जगह घने जंगलों और सुकूनभरे वातावरण के लिए जानी जाती है।
लोकल फूड का मजा
शिमला घूमने का प्लान कर रहे हैं तो यहां का लोकल फूड बिल्कुल मिस न करें। इसके बिना आपकी यात्रा अधूरी मानी जाएगी। यहां के लोकल कैफे और रेस्टोरेंट में कई शानदार डिशेज ट्राई कर सकते हैं। सिडू और मद्रा यहां की काफी फेमस हैं जिन्हें आप एक बार जरूर ट्राई करें।