जयमालाˈ के तुरंत बाद बार-बार वॉशरूम जाने लगा दूल्हा दुल्हन ने पीछा किया तो खुला ऐसा राज कि हर कोई रह गया दंग

हाल में फेरे डलने से पहले दूल्हे ने नशा कर लिया। इससे पहले जय माला के दौरान भी दूल्हे को दोस्ताें के साथ छिपकर नशा करते लोगों ने पकड़ लिया था।

इस पर शादी समारोह में हंगामा हो गया। बिना दुल्हन के ही बरात को लौटा दिया गया। स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने दूल्हा, उसके भाई, बहन और चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दुल्हन की मां ने बताया कि दो लाख 50 हजार रुपये में उन्होंने बैंक्वेट हॉल बुक किया था। लगभग 450 लोगों का खाने का इंतजाम किया था। दूल्हा बरात लेकर बैंक्वेट हाल पहुंचा। रस्म के अनुसार दूल्हे को उन्होंने सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, स्मार्ट घड़ी और 51 हजार रुपये दिए। मंच पर जयमाला की तैयारी शुरू हो गई। तभी दूल्हा गायब हो गया।

अपने दोस्तों के साथ मंच के पीछे छिपा हुआ था

जब उसे तलाश किया गया तो वह अपने दोस्तों के साथ मंच के पीछे छिपा हुआ था। वह दोस्तों के साथ नशे की गोली खा रहा था। जब उससे इसके बारे में पूछा गया तो वह वॉश रूम जाने का बहाना बनाने लगा। दूल्हे के हावभाव से पता चला कि उसने नशा किया हुआ है। जय माला का कार्यक्रम संपन्न हो गया। इसके बाद फेरे डालने की तैयारी शुरू हुई तो वह फिर से छिपकर नशे की गोलियां खाने लगा।

वॉश रूम में जाकर नशा कर रहा था दूल्हा

जब उसे टोका तो वह वॉश रूम जाने की जिद करने लगा। उन्हें शक हो गया कि वह वॉश रूम में नशा करने जाता है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। दुल्हन पक्ष के लोगों ने उसका पीछा किया तो वह वॉश रूम में जाकर नशा कर रहा था। इसके बाद शादी समारोह में हंगामा हो गया। इस पर दुल्हन पक्ष ने शादी करने से साफ मना कर दिया। दूल्हे और उसके भाई, बहन और चाचा ने उनके साथ हाथापाई कर दी।

दूल्हा पक्ष पर दहेज के 10 लाख रुपये मांगने का आरोप

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। स्वजन ने दूल्हा पक्ष पर दहेज के 10 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। बरात को बिना दुल्हन के लौटा दिया गया। दुल्हन ने की मां ने बताया कि उन्होंने शादी के लिए 15 लाख रुपये उधार लिए थे। उनका बहुत अधिक नुकसान हुआ है। वह और उनकी बेटी मानसिक रूप से परेशान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *