News Just Abhi उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट का रविवार को विस्तार होगा. शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 3 बजे होगा. लखनऊ में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. भूपेंद्र चौधरी, कृष्णा पासवान, हंसराज विश्वकर्मा, मनोज पांडे, कैलाश राजपूत, सुरेंद्र दिलेर नए मंत्री के रूप में शपथ लेंगे. नए चेहरों में एक ब्राह्मण, तीन ओबीसी और दो दलित समाज से हैं. इसके अतिरिक्त सोमेंद्र तोमर और अजीत पाल के मंत्री के रूप में प्रमोशन मिलने की संभावना है.

यह घटनाक्रम सीएम योगी आदित्यनाथ की जनभवन में आनंदीबेन पटेल से मुलाकात के एक दिन बाद हुआ है, जिससे 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश मंत्रालय में लंबे समय से इंतजार किए जा रहे फेरबदल की अटकलों को हवा मिली है.
फिलहाल खबर अपडेट की जा रही है.