
Indian Cheese Shines Globally : भारतीय ‘Cheese’ ने दुनिया में परचम लहरा दिया है. ब्राजील में आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय चीज और डेयरी प्रोडक्ट प्रतियोगिता Mundial do Queijo do Brasil 2026 में भारतीय चीज ने शानदार प्रदर्शन कर दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई है. इस प्रतियोगिता में भारत के चार प्रोडक्ट्स ने कुल 4 पदक जीते. इसमें 1 सुपर गोल्ड, 2 गोल्ड और 1 सिल्वर शामिल हैं.
भारत को सुपर गोल्ड पुरस्कार Eleftheria Gulmarg (Brie Style) के लिए मिला. वहीं, गोल्ड पुरस्कार Yak Churpi-Soft, Nordic Farm, Leh, Ladakh और Eleftheria Brunost (Whey Cheese) को दिए गए. इसके अलावा सिल्वर पुरस्कार Eleftheria Kaali Miri (Belper Knolle Style) ने अपने नाम किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए विजेताओं मौसम नारंग और थेनले नूरबू को बधाई दी. उन्होंने कहा कि ये सफलता भारत के आर्टिजनल डेयरी सेक्टर के लिए बड़ी प्रेरणा है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। भारतीय चीज को मिले इन सम्मान से साफ है कि अब भारत का डेयरी उद्योग वैश्विक बाजार में तेजी से अपनी मजबूत पहचान बना रहा है.