News Just Abhi Jupiter Transit 2026 and Horoscope: जून का महीना ग्रह गोचर की दृष्टि से अत्यंत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस माह में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं लेकिन गुरु का गोचर सबसे दुर्लभ संयोग है। दरअसल, गुरु ग्रह करीब 12 साल बाद अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर करने जा रहे हैं। गुरु ग्रह को धन, भाग्य, शिक्षा, संतान, विवाह, सफलता और ज्ञान का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि जब गुरु राशि परिवर्तन करते हैं तब इसका प्रभाव न सिर्फ राशियों पर बल्कि देशदुनिया पर भी पड़ता है।

गुरु का कर्क राशि में गोचर क्यों माना जा रहा है इतना खास?
माना जाता है कि जब गुरु अपनी उच्च राशि में प्रवेश करते हैं तब इसकी शुभता कई गुना अधिक बढ़ जाती है। गुरु गोचर का असर व्यक्ति के आर्थिक स्थिति के साथ ही सोचने और निर्णय क्षमता पर भी पड़ता है। कुंडली में जब गुरु मजबूत होता है तो शिक्षा, विवाह, बिजनेस और करियर में शुभ परिणाम मिलते हैं। यही वजह है कि साल 2026 के इस गुरु गोचर को इस वर्ष का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय बदलाव माना जा रहा है।
गुरु गोचर इन राशियों के लिए रहेगा शुभ
आपको बता दें कि 2 जून 2026 को गुरु ग्रह कर्क राशि में गोचर कर चुके हैं। गुरु गोचर मेष, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए अत्यंत ही शुभ और लाभदायक रहेगा। गुरु के राशि परिवर्तन करते ही इन राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो चुका है। इन राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इतना ही नहीं नौकरी में भी प्रमोशन और आय वृद्धि के प्रबल योग है। वहीं समाज में भी मानसम्मान में बढ़ेगा। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। गुरु का गोचन इन राशि वालों के लिए सुनहरा अवसर लेकर आया है। इस दौरान आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी रहेगी, निवेश से जबरदस्त फायदा मिलेगा। गुरु गोचर के शुभ प्रभाव से आपके सभी रुके हुए कार्य बिना बाधा के पूरे हो जाएंगे।