News Just Abhi Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में विनीत राय की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है. बिंदु होटल के मालिक के बेटे विनीत राय हत्याकांड का आरोपी व कटरा गैंग का बदमाश कमलेश बिंद मुठभेड़ में ढेर हो गया. पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. राजकीय मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया. दरअसल, सदर कोतवाली क्षेत्र के फुल्लनपुर में 29 मई को विनीत राय की हत्या कर दी गई थी. मुठभेड़ में स्वाट टीम प्रभारी रोहित मिश्रा को भी गोली लगी है. बदमाश द्वारा की गई फायरिंग से स्वाट टीम प्रभारी घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है.

शुक्रवार की रात 11.15 बजे विनीत राय की पांच गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. विनीत अपने होटल में खाना खाकर बुलेट से घर जाने के लिए निकले थे. होटल के गेट पर ही कटरा गैंग के बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया था. वहीं आज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करोड़पति होटल कारोबारी के बेटे की हत्या के आरोपी कमलेश चौधरी बिंद को STF ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. इस कार्रवाई के दौरान SOG प्रभारी रोहित मिश्रा को भी गोली लगी है.
पुलिस ने दर्ज किया था केस
विनीत की हत्या के मामले में पुलिस ने कटरा गैंग के 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. गैंग के सरगना शंकर पांडेय निवासी फतेहपुर सिकंदरपुर थाना कोतवाली, जगदीश सिंह यादव उर्फ सोनू यादव निवासी कोठिया कोडर ताल थाना करीमुद्दीनपुर, आलोक दुबे निवासी काली धाम कॉलोनी फूल्लनपुर थाना कोतवाली व कमलेश चौधरी उर्फ कमलेश बिंद निवासी गोंडा देहाती गौशाबाद थाना कोतवाली के खिलाफ नामजद आ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था.
स्वाट टीम प्रभारी को भी लगी गोली
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सदर कोतवाली क्षेत्र के कुर्था गांव में मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। पुलिस की जवाबी फायरिंग में कमलेश चौधरी ढेर हो गया. आरोपी होटल कारोबारी के पुत्र विनीत राय हत्याकांड में वांछित था.हत्याकांड के बाद से ही फरार चल रहा था. मुठभेड़ में स्वाट टीम प्रभारी रोहित मिश्रा को भी गोली लगी है.