News Just Abhi Summer Vegetable Shopping Tips: गर्मियों में फल और सब्जियां जल्दी खराब होने लगती हैं। तेज धूप, नमी और गलत तरीके से स्टोर करने की वजह से सब्जियां लाने के एक या दो दिन के अंदर ही मुरझाने लगती हैं। ऐसे में अगर सब्जियों को खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो उन्हें लंबे समय तक ताजा रखा जा सकता है। सही तरीके से खरीदी गई सब्जियां लंबे समय तक फ्रेश रहती हैं।

ज्यादा सब्जियां न खरीदें
गर्मियों में जरूरत के हिसाब से ही सब्जियां खरीदनी चाहिए। बहुत ज्यादा सब्जियां खरीदने पर ये जल्दी खराब हो सकती हैं। खासकर हरी सब्जियों के पत्ते जल्दी मुरझा जाते हैं। अगर आप हरी सब्जियां खरीद रहे हैं तो उन्हें अगले दिन ही बना लें जिससे उनका स्वाद बरकरार रहे। वहीं अन्य सब्जियों को आप बाद में बना सकते हैं जो लंबे समय तक ताजी रह सकती हैं जैसे कद्दू, लौकी, तोरई आदि।
सब्जियां रखने का तरीका
बाजार से सब्जी लाते ही उन्हें प्लास्टिक बैग सहित फ्रिज में रख देते हैं तो ऐसा करने से बचना चाहिए। प्लास्टिक में बंद सब्जियां नमी पकड़ लेती हैं और जल्दी खराब हो सकती हैं। ऐसे में सब्जियों को प्लास्टिक बैग से निकालकर धोकर और अच्छी तरह सुखाकर ही फ्रिज में रखें। इससे सब्जियां लंबे समय तक फ्रेश रह सकती हैं।
सही से करें स्टोर
सब्जियां खरीदने के बाद उन्हें सही तरीके से स्टोर करना भी जरूरी है। हरी पत्तेदार सब्जियों को धोकर रखने की जगह सूखे कपड़े या पेपर में लपेटकर रखें। ज्यादा नमी की वजह से सब्जियां जल्दी खराब हो सकती हैं। टमाटर और आलू जैसी सब्जियों को फ्रिज में रखने की जगह सामान्य तापमान पर रखना सही माना जाता है।
हरी सब्जियों के लिए टिप्स
हरी सब्जियां खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि उनके पत्ते मुरझाए न हों। अगर खरीदते समय ही आप इस तरह की सब्जियां लेते हैं तो ये जल्दी खराब हो सकती हैं। इसलिए मेथी, पालक, धनिया आदि ताजी पत्तियों वाली ही खरीदें। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इससे ये लंबे समय तक फ्रेश रह सकती हैं। वहीं, हरा धनिया को किसी एयरटाइट कंटेनर में रखें जिससे यह हफ्तों तक फ्रेश रह सकता है।
सब्जियां खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि ये बहुत ज्यादा दाग, कटेफटे हिस्से वाली या मुरझाई पत्तियों वाली सब्जियां न हो। टमाटर, शिमला मिर्च और खीरे जैसी सब्जियों को हाथ से दबाकर चेक कर सकते हैं। अगर ये ज्यादा नरम हैं तो जल्दी खराब हो सकती हैं।