किडनैप, मारपीट और मर्डर… एक थप्पड़ ने कैसे ले ली कबड्डी खिलाड़ी की जान? मनोज बिश्नोई हत्याकांड की Inside Story​

News Just Abhi Jodhpur Manoj Bishnoi Murder Case: राजस्थान के जोधपुर जिले के कापरड़ा निवासी स्टेट लेवल कबड्डी खिलाड़ी मनोज बिश्नोई की हत्या के मामले में जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. शुरुआती जांच के अनुसार, करीब ढाई महीने पहले हुए एक विवाद और उसके बाद बदले की भावना ने इस हत्याकांड को जन्म दिया. पुलिस ने मामले में कई नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.

किडनैप, मारपीट और मर्डर… एक थप्पड़ ने कैसे ले ली कबड्डी खिलाड़ी की जान? मनोज बिश्नोई हत्याकांड की Inside Story​

जांच में सामने आया कि पहले लांबा गांव में मनोज के फूफा से जुड़े विवाद में आरोपी पक्ष के महेंद्र द्वारा कथित तौर पर थप्पड़ मारने की घटना हुई थी. बाद में मनोज ने अपने साथियों के साथ जाकर महेंद्र पर हमला किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुआ. इस मामले में पुलिस कार्रवाई में देरी के चलते दोनों पक्षों के बीच रंजिश और बढ़ गई.

पुलिस के अनुसार, 11 जून की रात मनोज अपने साथी के साथ स्कॉर्पियो से पाली की ओर जा रहा था. आरोप है कि रास्ते में 20 से 25 लोगों ने कई वाहनों से उसका पीछा कर गाड़ी को टक्कर मारी, अपहरण कर लांबा गांव ले गए और वहां बेरहमी से मारपीट की. बाद में गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे गांव के चौराहे पर छोड़ दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने मनोज के साथ अमानवीय व्यवहार किया और शरीर पर गंभीर चोटें पहुंचाईं. वहीं ग्रामीणों ने भी दावा किया कि घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल था और लोगों को गवाही देने पर धमकियां दी गईं.
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने लांबा गांव के कई CCTV कैमरों की डीवीआर जब्त की, लेकिन 11 जून की रात 8 बजे से 12 बजे के बीच की रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं मिली. पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है.

ये भी पढे़ं

पुलिस ने इन लोगों पर दर्ज की FIR

मनोज के ममेरे भाई की रिपोर्ट पर पाली जिले के शिवपुर थाना पुलिस ने श्यामलाल, दिनेश, सुनील, मेक सिंह उर्फ मैंकाराम, सोमराज, हरभजन, सांवरलाल सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ अपहरण, हत्या और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है.

मृतक मनोज बिश्नोई बीपीएड पास था और PTI भर्ती की तैयारी कर रहा था. उसके निधन से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *