घर से लाखों रुपये कैश मिला… राम मंदिर चढ़ावा मामले में पकड़े गए लवकुश के पिता की जुबानी​

News Just Abhi Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर के दान पात्र से चोरी की अफवाहों के बीच पुलिस ने रुदौली गांव के लवकुश को हिरासत में लिया है. लवकुश के घर से कैश भी बरामद हुआ. आरोपी लवकुश के पिता ने बताया कि उनका बेटा चारपांच महीने से मंदिर परिसर में काम कर रहा था. वहीं आरोपी के पिता, मां और बहन ने भी इस बात की पुष्टी की है.

घर से लाखों रुपये कैश मिला… राम मंदिर चढ़ावा मामले में पकड़े गए लवकुश के पिता की जुबानी​

जानकारी के मुताबिक, दान पात्र से चोरी की अफवाहों के बीच पुलिस का एक्शन तेज हो गया है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी लवकुश को गिरफ्तार किया है जोकि रुदौली गांव का रहने वाला है. आरोपी के पिता ने कहा कि लवकुश पिछले करीब पांच महीने मंदिर में काम कर रहा था. उन्होंने इस बात की भी पुष्टि की है कि उनके घर से कैश बरामद हुआ है.

‘कई दिनों से घर नहीं आया बेटा’

आरोपी लवकुश की मां ने कहा कि बेटा कई दिनों से घर नहीं आया.वहीं आरोपी की दादी ने कहा किजब से ये बवाल शुरू हुआ तब से उनका पोता घर नहीं आया है. उन्होंने कार्रवाई को लेकर कहा कि कुछ लोग सादी वर्दी में आए थे, कह नहीं सकती पुलिस वाले थे या कोई और. लवकुश मिश्रा के पिता ने माना कि उनके घर से लाखों रुपए कैश बरामद हुआ.

घर से बरामद हुआ कैश

लव की दादी ने आगे कहा कि जिस दिन उनके घर से कैश बरामद हुआ था उस दिन श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष चंपत राय भी टीम के साथ गांव आए थे. पुलिस अब तक इस मामले में लवकुश समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.

मंदिर में आने वाले दान की रकम में कथित गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद एफआईआर दर्ज की गई थी. इसके बाद जांच एजेंसियां लगातार ट्रस्ट कर्मचारियों से पूछताछ कर रही हैं. अब तक पकड़े गए अधिकांश कर्मचारी एक ही शिफ्ट में तैनात बताए जा रहे हैं.

मामले में मिल्कीपुर निवासी अनुकल्प मिश्र का नाम भी चर्चा में है. उन्हें रामभक्तों के एक समूह का नेतृत्वकर्ता माना जाता है. उन पर पहले भी धार्मिक आयोजनों में भव्यता का प्रदर्शन करने और वीडियो प्रसारित करने के आरोप लग चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *