बीड़ीˈ पिलाई, फिर शराब पीने को किया मजबूर… भूत भगाने के नाम पर युवती के साथ हैरान कर देने वाली हरकत

केरल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवती को उसके साथी और उसके परिवार वालों ने काला जादू के नाम पर घंटों तक शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी. आरोपियों का दावा था कि युवती पर किसी आत्मा का साया है और उसे निकालने के लिए झाड़-फूंक करना जरूरी है.

क्या हुआ था?
पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक , उसके पिता और एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया गया है. यह घटना पिछले हफ्ते की है. बताया गया कि युवक के परिवार ने तांत्रिक को घर बुलाया और युवती पर काला जादू की रस्म शुरू कर दी. युवती ने बताया कि यह प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू हुई और देर रात तक चलती रही.

युवती ने पुलिस को बताया कि रस्म के दौरान उसे बीड़ी पीने और शराब पीने के लिए मजबूर किया गया. उसे सिंदूर मिली राख (भस्म) खिलाई गई और उसके शरीर को जलती धूप से दागा गया. लगातार यातना के कारण युवती की हालत बहुत खराब हो गई और आखिर में वह बेहोश हो गई. जब युवती की तबीयत बिगड़ने लगी तो उसके पिता को शक हुआ. उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने जांच की और तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि युवक की मां, जिसने तांत्रिक को बुलाया था, अभी फरार है.

ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *