कई राज और कई कैरेक्टर…राम मंदिर चढ़ावे को लेकर सवालों का सिलसिला जारी​

News Just Abhi राम मंदिर चढ़ावा वाले विवाद ने कई सवाल खड़े किए हैं. इसके कई राज हैं. इस कहानी में कई कैरेक्टर भी हैं. सबसे बड़ी बात बयानबाजी है. आरोप हैं और आरोपों पर सफाई है. पिछले कुछ दिनों से हर रोज नए के साथ ये खबर चर्चा का विषय बन जाती है. श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस मामले में SIT जांच की मांग की. उसके बाद सरकार ने जांच के लिए SIT का गठन का आदेश दिया. 3 सदस्यीय SIT का गठन किया गया. यह कमेटी लखनऊ कमिश्नर की अध्यक्षता में बनी. यह कमेटी चढ़ावे की कथित चोरी की जांच करेगी.

कई राज और कई कैरेक्टर…राम मंदिर चढ़ावे को लेकर सवालों का सिलसिला जारी​

अयोध्या में देशविदेश से लाखों श्रद्धालु रोज के दर्शन करने पहुंच रहे हैं. श्रद्धालुओं की ओर से नकद, दान, सोना, चांदी और अन्य कीमती वस्तुएं भी बड़ी मात्रा में चढ़ाई जा रही हैं. इसका हिसाबकिताब ट्रस्ट के लोग और SBI की ओर से एक एजेंसी करती है.

पिछले कुछ दिनों से राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर सवाल उठने लगे हैं. आरोप लगा है कि चढ़ावे की गणना के दौरान कुछ गंभीर गड़बड़ियां सामने आई हैं. 3 करोड़ के चढ़ावे की गिनती के दौरान कई गड़बड़ियां मिलीं.

हाईकोर्ट में याचिका दायर, सीबीआई जांच की मांग

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खण्डपीठ में शुक्रवार को जनहित याचिका भी दाखिल की गई है, जिसमें इस मामले की CBI जांच की मांग की गई है. इस बीच 8 जून को राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र भी अयोध्या गए थे. इस मसले पर ट्रस्ट के सदस्यों के साथ बैठक की थी.

वहीं, इस मामले में 4 लोगों से पूछताछ हो चुकी है. एक कर्मचारी के खाते से 5 लाख रुपये की रिकवरी भी हुई है. सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. सारे घटनाक्रम के बीच बयानबाजी हो रही है. ट्रस्ट से जुड़े लोगों से जब इसको लेकर सवाल किया गया तो उनका कहना है निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और सच सामने आना चाहिए.

कथित चोरी के आरोप से मचा हड़कंप

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कैम्प कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने आरोप लगाया कि पहले भी गड़बड़ी पाए जाने पर ट्रस्ट को जानकारी दी गई थी, लेकिन तब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. पहले दान के पैसे एकत्रित करने और उसको बैंक भेजने की प्रक्रिया अलग थी. बाद में व्यवस्था बदली गई.

उन्होंने कहा कि पहले कैश काउंटर पर एकत्रित हुए दान ट्रस्ट के अधिकारी के पास आते थे और वहां से बैंक को जाता था. बाद में बैंक ने काउंटर अंदर ही बना दिया और एक स्टॉफ बैठा दिया. कैश गिनने वाले लोग भी बैंक द्वारा ही लाए जाते थे. उनके द्वारा ही गड़बड़ी की गई है.

प्रकाश गुप्ता ने महिपाल सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने भी गड़बड़ी पकड़ी थी और ट्रस्ट के वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी भी दी थी, जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो महिपाल सिंह वापस कोटा चले गए. ट्रस्ट के कोई व्यक्ति गलत नहीं कर सकते.

राम मंदिर चढ़ावा मामले में एक्शन

राम मंदिर चढ़ावा मामले में कार्रवाई भी हो रही है. अयोध्या के रुदौली गांव के लवकुश नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. इसके घर से कैश भी बरामद हुए थे. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। परिवार ने इसकी पुष्टि की है. आरोपी लवकुश के पिता का कहना है कि वो चार पांच महीने से मंदिर परिसर में काम कर रहा था. लवकुश के घर से 5 लाख रुपए बरामद होने का दावा किया जा रहा है. TV9 की टीम उस गांव में पहुंचीं. उस घर पहुंची, जहां 5 लाख रुपये मिले थे.

दूसरी ओर, राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र से जब इस मामले में सवाल पूछा गया तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वो सिर्फ राम मंदिर निर्माण से संबंधित काम देखते हैं. हालांकि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कई गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा है कि कुछ लोग मनमर्जी कर रहे हैं.

ब्यूरो रिपोर्ट, टीवी9 भारतवर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *