MasterChef Pankaj Bhadouria का नुस्खा, अब Plumber के बिना ही चमक उठेगा आपका Kitchen Sink​

घर की रसोई एक ऐसी जगह है, जहां पूरे दिन बर्तनों की धुलाई, सब्जियों की सफाई और खाना पकाने का काम चलता ही रहता है। गौरतलब है कि सबसे ज्यादा इस्तेमाल भी किचन में सिंक का होता है। बर्तन धुलने कार्य से लेकर फलसब्जियां धुली जाती है। कई बार सिंक का पाइप जाम हो जाता है, जिससे कई परेशनियां शुरु हो जाती है।
खासकर बर्तनों से निकलने वाला तेल, घी, चायपत्ती और खाने के बारीक कण सिंक के पाइप में जमा हो जाते हैं, जिससे पाइप जाम हो जाता है। सिंक में गंदा पानी रुकना और उससे आने वाली बदबू पूरे किचन का माहौल खराब कर देती है।
इस स्थिति में आपको तुरंत प्लंबर को बुलाने की जरुरत नहीं, पैसा खर्च करने की कोई जरुरत नहीं है। अब आप घर पर ही आसान और घरेलू उपाय का प्रयोग कर सकते हैं। मशहूर मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने बताया है कि जाम हुए सिंक के आसानी से कैसे साफ करें।
सिंक का रुका हुआ पानी खाली करना
इसके लिए आप सबसे पहले यदि सिंक में गंदा पानी भरा हुआ है, तो उसे बाहर निकाल कर फेंक दें। सिंक की जाली के पास जमा कचरा या खाने के टुकड़े भी हाथ से साफ कर लें। अगर सिंक रुका हुआ है, तो पानी पूरी तरह खाली नहीं होगा, तब तक घरेलू सामग्री सीधे पाइप के अंदर जाकर असर नहीं करेगा।
सफेद पाउडर और नींबू का कॉम्बिनेशन
सिंक का पानी खाली हो जाए, सबसे पहले सिंक के ड्रेन पाइप के छेद में एक चौथाई कप बेकिंग सोडा डाल दें। इसके बाद इसमें एक चौथाई कप ताजा नींबू का रस डाल दें। बेकिंग सोडा एक बेहतरीन क्लीनिंग एजेंट है और जब नींबू के रस से मिलता है तो पाइप के अंदर जमी जिद्दी गंदगी और चिकनाई को कटना शुरु हो जाती है।
15 मिनट तक इंतजार करें
बेकिंग सोडा और नींबू रस डालने के बाद सिंक को कुछ देर के लिए छोड़ दें, इसको छूने की जरुरत नहीं है। इसे कम से कम 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इस अवधि में इन दोनों चीजों के बीच एक केमिकल प्रोसेस होती है, जो पाइप की दीवारों पर चिपके हुए तेल, ग्रीस और खाने के कचरे को ढीला कर देती है। यह पूरी तरह से सुरक्षित और नेचुरल तरीका है, जिससे आपके प्लास्टिक या स्टील के पाइप को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचता।
सफेद विनेगर का इस्तेमाल करें
15 मिनट पूरे हो जाए तो उस सिंक से उसी छेद में आधा कप सफेद विनेगर डाल दें। विनेगर डालते ही देखेंगे कि पाइप के अंदर तेजी से झाग और बुलबुले बनने लगेंगे। यह झाग पाइप के कोनेकोने में फंसे उस कचरे को भी उखाड़ फेंकता है, जहां हाथ या कोई ब्रश नहीं पहुंच पाता। इस बात का ध्यान रखें कि जब तक झाग और बुलबुले पूरी तरह से शांत होकर नीचे न बैठ जाएं, तब तक कुछ मिनट इंतजार करें।
उबलते हुए गर्म पानी का फाइनल पंच
इसके बाद एक बड़े जग या केतली में पानी को अच्छी तरह उबाल लें। जब बुलबुले शांत हो जाएं, तो इस खौलते हुए गर्म पानी को सीधे सिंक के पाइप में सावधानी से ढाल दें। गर्म पानी डालने से ढीली हो चुकी सारी चिकनाई और कचरा पिघलकर बह जाता है और पाइप का ब्लॉकेज पल भर में पूरी तरह खुल जाता है। ध्यान रहे कि पानी अच्छा गर्म होना चाहिए जिससे चर्बी या तेल पूरी तरह साफ हो जाएगा।
जाने इस उपाय के फायदे
शेफ पंकज भदौरिया का बताया हुआ यह नुस्खा सिर्फ सिंक का जाम ही नहीं खोलता है, बल्कि इसके दोहरे फायदे भी है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। यह बंद पाइपों के कारण किचन में अजीब सी सड़न और गंदी बदबू आने लगती है, जिससे कॉकरोच और कीड़ेमकोड़े पनपने का डर रहता है। गौरतलब है कि बेकिंग सोडा, नींबू और विनेगर का कॉम्बो पाइप के अंदर बैक्टीरिया को खत्म करता है, जो सिंक की बदबू को दूर करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *