मेट्रो, रैपिड रेल, बुलेट ट्रेन और पॉड टैक्सी… नोएडा एयरपोर्ट बनेगा देश का सबसे बड़ा मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब​

News Just Abhi Noida Airport Transport Hub: नोएडा/जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट सिर्फ हवाई सफर तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि आने वाले समय में यह देश और दुनिया के सबसे आधुनिक मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में अपनी अलग पहचान बनाएगा. यहां यात्रियों को एयरपोर्ट से निकलते ही रैपिड रेल, बुलेट ट्रेन, मेट्रो, भारतीय रेलवे और पॉड टैक्सी जैसी आधुनिक सुविधाओं की कनेक्टिविटी मिलेगी.

मेट्रो, रैपिड रेल, बुलेट ट्रेन और पॉड टैक्सी… नोएडा एयरपोर्ट बनेगा देश का सबसे बड़ा मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब​

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 15 जून से अपनी पहली व्यावसायिक उड़ान के लिए तैयार है, जो लखनऊ से करीब 7:00 बजे उड़ान भरेगी और 8:00 बजे नोएडा एयरपोर्ट पहुंचेगी. शुरुआत में एयरपोर्ट से देश के 16 से अधिक शहरों को जोड़ने की तैयारी है, जिनमे बेंगलुरु, हैदराबाद, अमृतसर, श्रीनगर, जयपुर, भोपाल और देहरादून जैसे शहर शामिल है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दिल्ली और गाजियाबाद से जोड़ने के लिए 72 किलोमीटर लंबे गाजियाबाद जेवर नमो भारत कॉरिडोर को मंजूरी मिल चुकी है.

सराय काले खां से 21 मिनट की दूरी

यह कॉरिडोर गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से शुरू होकर ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास क्षेत्र के प्रमुख सेक्टरों से गुजरते हुए सीधे एयरपोर्ट तक पहुंचेगा. इस कॉरिडोर के बनाने के बाद मेरठ, दिल्ली और गाजियाबाद के यात्री बिना ट्रेन बदले हाई स्पीड रैपिड रेल के जरिए सीधे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंच सकेंगे. योजना के तहत दिल्ली के सराय काले खां से यात्री करीब 21 मिनट में नोएडा एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे.

बुलेट ट्रेन स्टेशन

बुलेट ट्रेन स्टेशन को एयरपोर्ट टर्मिनल के नीचे ग्राउंड ट्रांसपोर्ट सेंटर में तैयार करने की योजना है, जिसे आगे आगरा, लखनऊ और वाराणसी तक कनेक्ट किया जाएगा. अधिकारियों के मुताबिक नोएडा एयरपोर्ट को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने के लिए नॉलेज पार्क टू मेट्रो स्टेशन से यमुना एक्सप्रेसवे के समांतर नई मेट्रो लाइन बनाने की तैयारी है. इसे मौजूदा दिल्लीNCR मेट्रो नेटवर्क से जोड़ा जाएगा. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इसके अलावा एयरपोर्ट के पास भारतीय रेलवे की चोला रुंधी लाइन परियोजना के तहत नया रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा.

मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब

इससे यात्री वंदे भारत, राजधानी और शताब्दी जैसी ट्रेनों से भी एयरपोर्ट तक पहुंच सकेंगे. एयरपोर्ट के आसपास दादी और घोड़ा के क्षेत्र में करीब 849 एकड़ जमीन पर मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब विकसित किया जा रहा है. यहां अंतरराष्ट्रीय बस टर्मिनल, लोकल बस डिपो, मेट्रो स्टेशन और रेलवे टर्मिनल जैसी सुविधाएं एक ही जगह पर उपलब्ध होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *