मुजफ्फरनगर में रिश्तों का कत्ल! भाई ने बहन का चाकू से रेता गला, आरोपी फरार​

News Just Abhi उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक कलयुगी भाई ने झूठी शान की खातिर अपनी बहन की चाकू से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी. हत्यारा भाई घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ चप्पेचप्पे की बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मुजफ्फरनगर में रिश्तों का कत्ल! भाई ने बहन का चाकू से रेता गला, आरोपी फरार​
मुजफ्फरनगर में रिश्तों का कत्ल! भाई ने बहन का चाकू से रेता गला, आरोपी फरार​

जानकारी के मुताबिक, शाहपुर थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में आज एक 25 वर्षीय आमिर नाम के कलयुगी भाई ने झूठी शान की खातिर अपनी 21 वर्षीय बहन अदीबा की चाकू से गला रेत कर रिश्तों का क़त्ल कर सनसनी फैला दी. मृतक युवती का किसी युवक से प्रेमप्रसंग चल रहा था और वह अक्सर फोन पर उससे बात किया करती थी. जिससे नाराज होकर आज उसके भाई ने उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया.

भाई ने क्यों की बहन की हत्या?

पुलिस के मुताबिक, मृतक युवती का किसी युवक से प्रेमप्रसंग चल रहा था और वह अक्सर उससे फोन पर बात किया करती थी जिससे नाराज होकर उसके भाई ने उसकी हत्या कर दी. आरोपी भाई बहन द्वारा किसी युवक से फोन पर बात करने की वजह से नाराज था. मना करने के बाद नहीं मानने पर उसने इस घटना को अंजाम दिया. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई फरार हो गया. आरोपी की तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया गया है.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना पर खुद एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने भारी पुलिस फोर्स और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर बारीकी से घटनास्थल की जांच पड़ताल की. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। मृतक युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. वहीं एसएससी मुजफ्फरनगर द्वारा हत्यारे भाई की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है, जो जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने का काम करेगी.

इनपुट रविंद्र सिंह/मुजफ्फरनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *