Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल 82.46 रुपये, डीजल 78.05 रुपये, क्या आज सुबह सस्ता हो गया तेल? चेक करें रेट!


Petrol Diesel Price Today: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से आज एक बार फिर से लोगों को राहत दी गई है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज सोमवार को भी कोई इजाफा नहीं किया गया है। कीमतें अपने पुराने स्तर पर बरकरार हैं। कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी की वजह से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को हर दिन घाटा हो रहा है। बता दें, 2022 के बाद से ही सरकारी तेल कंपनियों की तरफ से सामान्य पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई इजाफा नहीं किया गया है। दिल्ली में आज सोमवार को पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, पोर्टब्लेयर में पेट्रोल का रेट 82.46 रुपये और डीजल 78.05 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

आपके शहर में क्या है डीजल का रेट (Diesel Price Today)
नई दिल्ली – 87.67 रुपये

मुंबई – 92.15 रुपये

कोलकाता – 90.76 रुपये

चेन्नई – 92.34 रुपये

अहमदाबाद – 90.17 रुपये

बेंगलुरू – 95.70 रुपये

जयपुर – 90.21 रुपये

चंडीगढ़ – 82.45 रुपये

इंदौर – 91.88 रुपये

पटना – 93.80 रुपये

सूरत – 89 रुपये

नासिक – 89.50 रुपये

नई दिल्ली – 94.72 रुपये

मुंबई – 104.21 रुपये

कोलकाता – 103.94 रुपये

चेन्नई – 100.75 रुपये

अहमदाबाद – 94.49 रुपये

बेंगलुरू – 102.92 रुपये

हैदराबाद – 107.46 रुपये

जयपुर – 104.72 रुपये

लखनऊ – 94.69 रुपये

पुणे – 104.04 रुपये

चंडीगढ़ – 94.30 रुपये

इंदौर – 106.48 रुपये

पटना – 105.58 रुपये

सूरत – 95 रुपये

नासिक – 95.50 रुपये

बढ़ने वाला है पेट्रोल और डीजल का रेट? (Petrol diesel rate today)
सरकार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 4 से 5 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया जा सकता है। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की संभावना है।

प्राइवेट कंपनियों ने पहले ही खड़े किए हाथ (petrol diesel price hike)
सबसे पहले नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया था। कंपनी ने मार्च पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये और डीजल की कीमतों में 3 रुपये का इजाफा किया था। इसके बाद शेल इंडिया लिमिटेड ने पेट्रोल का रेट 7.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 25.01 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी की वजह से बन रहा दबाव (crude oil price)
युद्ध की वजह से कच्चे तेल का रेट 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर ही बना हुआ है। जिसकी वजह से तेल कंपनियों के ऊपर काफी दबाव है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। युद्ध से पहले कच्चे तेल का रेट 70 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *