क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने जीता टॉस, गुजरात को दिया गेंदबाजी का न्योता, देखें प्लेइंग XI​

News Just Abhi GT vs RR IPL Qualifier 2 Toss Update: आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। राजस्थान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया, जबकि गुजरात टाइटंस ने एक परिवर्तन के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया है।

क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने जीता टॉस, गुजरात को दिया गेंदबाजी का न्योता, देखें प्लेइंग XI​
क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने जीता टॉस, गुजरात को दिया गेंदबाजी का न्योता, देखें प्लेइंग XI​

यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा है, क्योंकि जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में जगह बनाएगी। वहीं हारने वाली टीम का आईपीएल 2026 में सफर खत्म हो जाएगा। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इस मैच की विजेता टीम 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल , रियान पराग , डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा।

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल , जोस बटलर , निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, आर साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *