International Cat Day 2026: किसी बिल्ली का आपके आसपास होना यानी आपको कभी अचानक पैरों से लिपटता प्यार मिलना, कभी बिना वजह घूरती आंखें और कभी घंटों तक सोती हुई एक प्यारी सी फरबॉल। आपने यह तो सुना ही होगा कि ‘यू डोन्ट चूस ए कैट, बट ए कैट चूसेस यू’। यह खासकर बिल्लियों के लिए कहा जाता है क्योंकी वो एक ऐसा पेट मानी जाती है जो सबके साथ आसानी से घुलतीमिलती नहीं है।

बिल्लियां काफी चूसी होती है। यूं तो वो अपने मूड के हिसाब से इंसानों को भाव देती है, लेकिन इनकी यही अजीबोगरीब और प्यारी आदतें इन्हें बाकी पालतू जानवरों से अलग बनाती हैं। हर साल 8 अगस्त को International Cat Day यानी अंतरराष्ट्रीय बिल्ली दिवस मनाया जाता है। यह दिन सिर्फ बिल्लियों की क्यूटनेस सेलिब्रेट करने का मौका नहीं है, बल्कि उनके कल्याण, बेहतर देखभाल और उनके साथ इंसानों के रिश्ते को समझने की याद भी दिलाता है।

अंतर्राष्ट्रीय बिल्ली दिवस का इतिहास और महत्व

इस दिन की शुरुआत साल 2002 में इंटरनेशनल फंड फॉर एनिमल वेलफेयर और अन्य पशु संरक्षण समूहों द्वारा की गई थी। इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य बिल्लियों के स्वास्थ्य, उनके साथ मानवीय व्यवहार और उनको एडोप्ट करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है। बिल्लियां हमें भावनात्मक साथ और मानसिक शांति प्रदान करती हैं, जो उन्हें हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बनाता है

बिल्लियों के लिए क्यों खास है ये दिन?

अगर आपके घर में बिल्ली है तो International Cat Day पर उसके साथ थोड़ा ज्यादा समय बिताने का अच्छा मौका है। यह दिन खासकर अपनी बिल्ली के साथ खेलना और उसकी जरूरतों पर ध्यान देने के लिए मनाया जाता है। पर यदी आपके पास बिल्ली नहीं भी है तो आप किसी जरूरतमंद बिल्ली की मदद करके इस दिन को खास बना सकता है। International Cat Care ने अपने अभियानों के जरिए बिल्ली के साथ रोजाना खेलने जैसी छोटीछोटी एक्टिविटीज को भी बढ़ावा दिया है। 2023 के उसके ‘Purrfect Play Every Day’ अभियान में लोगों को रोजाना पांच मिनट अपनी बिल्ली के साथ खेलने के लिए प्रोत्साहित किया गया था।

बिल्ली से जुड़े 10 मजेदार फैक्ट्स

क्या आप बिल्ली के बारे में ये खास बातों को जानते हैं?

इस दिन को मनाने के साथसाथ बिल्लियों के अनोखे व्यवहार को समझना भी जरूरी है। आइए जानते हैं इनसे जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्य:

  • मूंछें सिर्फ खूबसूरती के लिए नहीं होतीं

बिल्ली की मूंछों यानी विस्कर्ज को सिर्फ उसके चेहरे का प्यारा हिस्सा समझना गलती होगी। ये बेहद सेंसिटिव सेनसरी स्ट्रकचर्स हैं, जो बिल्ली को अपने आसपास की चीजों और जगह का अंदाजा लगाने में मदद करते हैं। इसलिए बिल्ली की मूंछों को काटना उसके लिए सामान्य ग्रूमींग जैसा बिल्कुल नहीं है।

  • बिल्ली की आंखों में तीसरी पलक भी होती है

हां, इंसानों की तरह दो पलकों के अलावा बिल्लियों में एक तीसरी आइलिड भी होती है, जिसे Nictitating Membrane या haw कहा जाता है। कॉरनेल यूनिवर्सिटी के मुताबिक, यह आंख की सतह को नम रखने और उसे सुरक्षा देने में मदद करती है।

  • बिल्ली का ‘म्याऊं’ इंसानों के लिए खास संवाद है

बिल्ली का ‘म्याऊं’ सुनते ही इंसान समझ जाता है कि उन्हें कुछ चाहिए। दिलचस्प बात यह है कि घरेलू बिल्लियां इंसानों के साथ संवाद करने के लिए अलगअलग तरह की वोकलाइजेशन्स या आवाजों का इस्तेमाल करती हैं। इसलिए समय के साथ कई कैट पैरेंट्स अपनी बिल्ली की आवाजों से उसके मूड और जरूरतों का अंदाजा लगाने लगते हैं।

  • बिल्ली की आंखें कम रोशनी में छह गुना तक ज्यादा सेनसिटिव हो सकती हैं

यह फैक्ट उनकी को और भी रोचक बनाता है। Cornell के अनुसार, बिल्ली की आंखों में मौजूद Tapetum Lucidum की वजह से उनकी लाईट सेनसिटिविटी इंसानों की तुलना में लगभग छह गुना अधिक मानी जाती है। यही वजह है कि हल्की रोशनी में भी वे आसानी से आसपास की चीजों को देख सकती हैं।

  • धीरेधीरे आंखें झपकाना भरोसे का संकेत हो सकता है

अगर आपकी बिल्ली आपको देखकर धीरेधीरे आंखें बंद और खोलती है तो इसे सिर्फ सामान्य ब्लिंकिंग समझकर नजरअंदाज मत कीजिए। बिल्लियों में धीरे पलकें झपकाना अक्सर आराम और भरोसे से जुड़े बिहेवियर के रूप में देखा जाता है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। आप भी उसके सामने धीरे से आंखें झपकाकर जवाब दे सकते हैं। आखिरकार, हर रिश्ता थोड़ाबहुत अपनी भाषा में ही तो चलता है!

हमारी छोटी पहल बदल सकती है उनकी दुनिया

इंटरनेशनल कैट डे केवल बिल्लियों की प्यारी तस्वीरों और वीडियो को शेयर करने का दिन नहीं है, बल्कि यह उनकी सेहत, सुरक्षा और उनके प्रति हमारी जिम्मेदारी को समझने का मौका है। चाहे उनके साथ थोड़ा वक्त बिताना हो या किसी आवारा बिल्ली की मदद करना, इस दिन की छोटी सी पहल भी किसी बेजुबान की जिंदगी बेहतर बना सकती है।