​​पति को शराब लेने भेजा और बुजुर्ग से दुष्कर्म, संभल में मुठभेड़ के दौरान आरोपी नसीम के पैर में लगी गोली​​​

up news sambhal rape accused arrested after police encounter

संभल जिले की पुलिस ने ईंट-भट्टे पर 60 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के आरोपी 35 वर्षीय व्यक्ति को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो और उसे अस्पताल में भर्ती….

Sambhal News: संभल जिले की पुलिस ने ईंट-भट्टे पर 60 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के आरोपी 35 वर्षीय व्यक्ति को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) दीपक तिवारी ने बताया कि 20 मई की रात चंदौसी थाना क्षेत्र में पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी तभी बहजोई की ओर से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि पीछा किए जाने पर उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी। तिवारी ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे चंदौसी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान नसीम (35) के रूप में हुई है, जो चंदौसी कोतवाली थाने में दर्ज मामले में वांछित था। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसके पास से .315 बोर का एक देसी तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा और बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, नसीम पर 19 मई की रात चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के पत्रोया गांव स्थित एक ईंट-भट्टे पर रहने वाली 60 वर्षीय महिला से दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देने से पहले कथित तौर पर महिला के पति को शराब खरीदने के लिए भेज दिया था। पीड़िता के पति की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *