कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में आज सुल्तानपुर के एमपीएमलए कोर्ट में फैसला आएगा. लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने आवास से सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गए हैं. आज सुबह 11 बजे वो दीवानी न्यायालय पहुंचेंगे. कांग्रेस पार्टी के नेताओं की तरफ से उनके आने की तैयारी शुरू कर ली गई है. करीब 8 साल पुराने मामले में ये मानहानि केस चल रहा है.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल ने तत्कालीन बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर आपत्तिजनक बयान दिया था. इसी बयान से आहत बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने परिवाद दाखिल किया था. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। कोर्ट ने परिवाद स्वीकार कर मुकदमा चलाने का आदेश दिया था. इस मामले में राहुल गांधी जमानत पर चल रहे हैं. कोर्ट में राहुल गांधी अपना बयान दर्ज करवा चुके हैं. दीवानी में एमपी एमएलए कोर्ट में मानहानि केस चल रहा है.

शिकायत में किस बयान का किया गया है जिक्र?

शिकायत के अनुसार, राहुल गांधी ने कहा था कि भले ही बीजेपी ईमानदार और साफसुथरी राजनीति में विश्वास करने का दावा करती है, लेकिन इसकी कमान एक ऐसे पार्टी अध्यक्ष के हाथों में है, जो हत्या के एक मामले में आरोपी हैं. ये उस समय की बात है जबअमित शाह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे.

यह टिप्पणी 2005 के सोहराबुद्दीन शेख फर्जी एनकाउंटर मामले के संदर्भ में की गई थी. हालांकि, 2014 में मुंबई की एक विशेष सीबीआई अदालत ने इस मामले में शाह को आरोपमुक्त कर दिया था. उस समय वे गुजरात के गृह मंत्री थे.

पिछले साल जारी हुआ था वारंट

शिकायतकर्ता का तर्क था कि राहुल गांधी का बयान मानहानि करने वाला था और इससे शाह की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा. बाद में सुल्तानपुर की MPMLA अदालत ने इस शिकायत का संज्ञान लिया. पिछले साल दिसंबर में, राहुल गांधी के व्यक्तिगत रूप से पेश न होने पर अदालत ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया. 20 फरवरी 2024 को राहुल गांधी अदालत में पेश हुए, आत्मसमर्पण किया और उन्हें जमानत मिल गई. उनके वकील ने जमानत के लिए अर्जी दी, जिसे 25,00025,000 रुपये की दो जमानतें जमा करने के बाद स्वीकार कर लिया गया. इस मामले में आज फैसला आएगा.