बिहार के जमुई से बेहद ही हैरान कर देने वाला खौफनाक मामला सामने आया है. स्कूल के डायरेक्टर पर अश्लील हरकत और यौन शोषण करने का आरोप लगा है. छात्रा का आरोप है डायरेक्टर छात्रा को ऑफिस बुलाकर सेक्स-प्रेग्नेंसी की बातें करता था और फिर प्राइवेट पार्ट्स को छूता था.

स्कूल डायरेक्टर पर यौन शोषण का आरोप

मामला टाउन थाना स्थित निजी रामकृष्ण आवासीय विद्यालय और रिचलूक प्ले स्कूल का है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। आरोपी की पहचान आशीष सिंह के रूप में हुई है. जो स्कूल का डायरेक्टर है. जिसपर स्कूल की कई छात्राओं के साथ अश्लील हरकत और यौन शोषण का आरोप है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

केबिन में बुलाकर कर करता था अश्लील हरकत

पीड़ित छात्रा के अनुसार, डायरेक्टर अक्सर कई लड़कियों को अकेला पाकर अपने केबिन में बुलाता था और अश्लील हरकतें करता था. उसने उसके साथ भी कई बार गंदी हरकतें की. वह एक लड़के से स्कूल में बात किया करती थी. जिसके लेकर मंगलवार को डायरेक्टर ने उसे समझाने के लिए अपने केबिन में बुलाया.

बोला- कैसे सेक्स होता है?

डायरेक्टर ने कहा, लड़के से बात मत किया करो. उसके बाद उसने हग किया. फिर शरीर के सभी पार्ट को छू कर उसके बारे में बताने लगा, कैसे सेक्स होता है, कैसे प्रेग्नेंट होता है, सब बताने लगे. ब्रेस्ट को टच करके बताया कि इसको निप्पल कहते हैं, इसको ब्रेस्ट कहते हैं.

इन सब से छात्रा डर गयी. जिसके बाद उसने हिम्मत करके परिजनों को बताया. मामला सामने आने के बाद रविवार को पीड़ित छात्रा के परिवार वाले व अन्य लोग स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा हुआ. परिजनों और स्थानीय लोगों के कड़े विरोध व भारी हंगामे के बाद पुलिस पहुंची.

आरोपी निदेशक को थाने के ले गयी पुलिस

पुलिस ने आरोपी निदेशक आशीष सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गई. जहाँ उससे पूछताछ की जा रही है. वहीँ, परिजनों ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की. परिजनों का आरोप है डायरेक्टर काफी समय से छात्राओं के साथ गंदी हरकत करता था. इसलिए जानबूझकर ऑफिस में कैमरा नहीं लगाया.

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए जमुई के SP विश्वजीत दयाल और DSP दीप्ति मोनाली ने जांच शुरू कर दी है. उनका कहना है, पीड़िता के बयान और उपलब्ध सबूतों के आधार पर हर एक बिंदु की जांच की जा रही है. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.