प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि PM Modi ने गुजरात के बनासकांठा जिले के भिलड़ी के किसानों के अकाउंट में 2000 रुपए ट्रांसफर कर दिए हैं. कुल 93.4 मिलियन किसानों के बैंक अकाउंट में 18,680 करोड़ ट्रांसफर किए गए हैं. दिवाली 2026 से पहले PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त जारी होने से किसानों में काफी खुशी है, लेकिन साथ ही यहां गौर करने वाली बात यह है कि 10 लाख से ज्यादा किसानों के नाम इस बार इस योजना से हटाए गए हैं.

किसान परिवारों को मिलती है सरकार से आर्थिक मदद
PM Kisan Yojana के तहत, केंद्र सरकार साल भर में तीन किश्तों में योग्य परिवारों को 6 हजार रुपए की फाइनेंशियल मदद देती है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। यह रकम डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए सीधे उनके आधार से जुड़े बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है.
PM Kisan 24th Installment Status को ऐसे करें चेक
- सबसे पहले तो अपने फोन या फिर कंप्यूटर पर https://pmkisan.gov.in/ खोलें.
- यहां आपको साइट के होमपेज पर राइट साइड में Know Your Status ऑप्शन नजर आएगा, इस विकल्प पर टैप करें.
- इसके बाद अगले स्टेप पर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालने के लिए कहा जाएगा. रजिस्ट्रेशन नंबर भरने के बाद कैप्चा कोड भी डालें.
- रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड भरने के बाद सामने की ओर GET OTP पर क्लिक करें.
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपको ओटीपी रिसीव होगा, ओटीपी डालते ही आपको स्टेटस दिखाई देगा.
PM Kisan Beneficiary List में ऐसे चेक करें अपना नाम
- अगर आप इस बात को चेक करना चाहते हैं कि इस योजना में आपका नाम है या नहीं तो इसके लिए आपको pmkisan.gov.in पोर्टल पर जाना होगा.
- इसके बाद बेनिफिशियरी लिस्ट पर क्लिक करें.
- इसके बाद आपसे जिला, राज्य, सबडिस्ट्रिक्ट, गांव और ब्लॉक का नाम चुनने के लिए कहा जाएगा.
- इसके बाद लिस्ट खुल जाएगी, इस लिस्ट में आप अपना नाम चेक कर सकते हैं कि आपको पीएम किसान सम्मान निधि का फायदा मिलेगा या नहीं.



