UP ATS का शहजाद भट्टी नेटवर्क पर बड़ा वार, बुलंदशहर से 2 संदिग्ध और गिरफ्तार; अब तक 15 धरे गए​

News Just Abhi UP ATS action: उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड इन दिनों पाकिस्तान आधारित गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आबिद जट्ट से जुड़े आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक विशेष अभियान चला रही है. इसके तहत ATS ने बुधवार 17 जून को बुलंदशहर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को जोड़कर स्लीपर सेल तैयार करने, समाज में भय और आतंक का माहौल पैदा करने तथा संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों की रेकी जैसी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे.

UP ATS का शहजाद भट्टी नेटवर्क पर बड़ा वार, बुलंदशहर से 2 संदिग्ध और गिरफ्तार; अब तक 15 धरे गए​

प्रारंभिक जांच में इनके नेटवर्क के कई अन्य संदिग्ध संपर्कों की भी जानकारी सामने आई है, जिनकी पड़ताल की जा रही है.
ATS अधिकारियों का कहना है कि यह नेटवर्क सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं को प्रभावित कर उन्हें राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के लिए तैयार करने का प्रयास कर रहा था. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई जा रही हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है.

15 आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पहले ही पांच अलगअलग मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं और अब तक कुल 15 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. आतंकी गतिविधियों में शामिल आरोपियों के खिलाफ देशभर की पुलिस एकजुट नजर आ रही है. कुछ दिनों पहले ही दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम एक आतंकी माड्यूल का खुलासा करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया था, जो कि पाकिस्तान के रास्ते पंजाब से हथियार और नशे की खेप मंगवारकर दिल्लीNCR में सप्लाई कर रहे थे.

दिल्ली में आतंकी माड्यूल का खुलासा

आरोप है कि ये सभी लोग पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी और उसके साथी अजमल गुज्जर के इशारे पर काम कर रहे थे. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान इनके पास से 5 पिस्टल, 41 जिंदा कारतूस 7 मोबाइल फोन और स्कॉर्पियो कार बरामद की है. जांच में खुलासा हुआ है कि ये भी भोलेभाले लोगों को सोशल मीडिया के जरिए कम समय में ज्यादा पैसे देने का लालच देकर फंसाते थे, फिर उन्हें हथियार और नशे की तस्करी के काम में झोंक दिया जाता था.

ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *