रुपया डॉलर के मुकाबले ऑल-टाइम लो पर, अमेरिका-ईरान घमासान के बीच क्यों आई गिरावट?!


नई दिल्ली: भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले आज ऑल-टाइम लो पर चला गया। डॉलर के मुकाबले यह 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 95.39 पर लुढ़क गया। पिछले हफ्ते 95.33 अंक तक गिरा था और कल यह ऑल टाइम लो पर बंद हुआ था। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से वहां जल्दी शांति बहाली की उम्मीदों को झटका लगा है। इससे खासकर भारत के लिए जोखिम बढ़ गया है क्योंकि हमारा अधिकांश तेल बाहर से आता है। तेल की कीमत बढ़ने इंपोर्ट बिल बढ़ने का खतरा है। कच्चा तेल अभी मामूली गिरावट के साथ 113 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।

भारत के साथ-साथ इंडोनेशिया की करेंसी रुपये और फिलीपींस की पेसो में भी गिरावट आई। ये दोनों देश भी काफी हद तक तेल के आयात पर निर्भर हैं। जानकारों का कहना है कि अगर पश्चिम एशिया में लंबे समय तक तनाव बना रहता है तो इससे तेल की कीमत उच्च स्तर पर बनी रहेगी। इससे भारत का चालू खाते का घाटा बढ़ेगा, ग्रोथ प्रभावित होगी और महंगाई में बढ़ोतरी होगी। विदेशी निवेशकों की खरीदारी भी रुपये के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। मार्च से अब तक विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में 20 अरब डॉलर से अधिक की बिकवाली कर चुके हैं।

क्यों गिरा रुपया?
पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से रुपया डॉलर के मुकाबले ऑल-टाइम लो पर
डॉलर के मुकाबले यह 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 95.39 पर लुढ़क गया
भारत के साथ-साथ इंडोनेशिया और फिलीपींस की करेंसी में भी गिरावट आई
एशिया के ज्यादातर देश काफी हद तक तेल के आयात पर निर्भर हैं
शेयर बाजार में गिरावट
घरेलू शेयर बाजार में भी आज गिरावट दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 400 अंक की गिरावट आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 24,000 अंक से नीचे आ गया। सुबह 9.53 बजे सेंसेक्स 211.00 अंक यानी 0.27% की गिरावट के साथ 77,058.40 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 69.05 अंक यानी 0.29% फिसलकर 24,050.25 अंक पर आ गया। इंडिगो और टेक महिंद्रा के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई है।

ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *