News Just Abhi Shreyanka Patil Replacement Prema Rawat: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम की स्टार स्पिन गेंदबाज श्रेयंका पाटिल टखने की चोट की वजह से महिला टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गई हैं। श्रेयंका को यह चोट बुधवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान लगी थी।

श्रेयंका को चोटिल होने के बाद स्ट्रेचर की मदद से मैदान से बाहर ले जाना पड़ा था। नीदरलैंड्स के खिलाफ पावरप्ले का आखिरी ओवर डालते हुए श्रेयंका का टखना बुरी तरह से मुड़ गया था और उन्हें तुरंत ग्राउंड छोड़कर जाना पड़ा था। श्रेयंका इसके बाद मैच में दोबारा गेंदबाजी करने के लिए नहीं लौट सकी थीं।
श्रेयंका की जगह प्रेमा को मिली एंट्री
‘क्रिकबज’ की रिपोर्ट के अनुसार, श्रेयंका के विश्व कप से बाहर होने के बाद उनकी जगह पर 24 वर्षीय लेग स्पिनर प्रेमा रावत को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। प्रेमा महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से पिछले दो सीजन में छह मैच खेल चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने 3 विकेट चटकाए हैं।
घरेलू क्रिकेट में ने उत्तराखंड को सीनियर चैंपियनशिप जिताने में गेंद से अहम योगदान दिया था। भारतीय टीम का प्रदर्शन टी20 विश्व कप में अब तक शानदार रहा है। पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 64 रनों से हराया था। वहीं, दूसरे मुकाबले में टीम ने नीदरलैंड्स को 95 रनों से रौंदा था।
–
भारत बनाम नीदरलैंड्स
भारतीय टीम ने नीदरलैंड्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोबोर्ड पर 209 रन लगाए थे। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। टीम की ओर से स्मृति मंधाना ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 74 रनों की दमदार पारी खेली थी।
वहीं ने 38 गेंदों में 55 रनों का योगदान दिया था। गेंदबाजी में भारत की तरफ से श्री चरणी ने 19 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे, जबकि शेफाली वर्मा ने 3 विकेट अपने नाम किए थे। भारतीय टीम टूर्नामेंट के अपने अगले मुकाबले में रविवार को साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी।