दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप कंपनियों में शामिल Nvidia के लिए मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. पूर्व चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर जेंसन हुआंग के इस्तीफे से कंपनी अभी संभल भी नहीं पाई थी कि अब उस पर एक और बड़ा संकट आ खड़ा हुआ है. अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के सिक्योरिटीज रेगुलेटर यानी SEC ने Nvidia के अकाउंटिंग के तरीकों की जांच शुरू कर दी है.

द न्यूयॉर्क टाइम्स ने शनिवार को इस गोपनीय जांच से जुड़े लोगों के हवाले से बताया कि SEC की ये पूछताछ अभी शुरुआती दौर में है. इससे पहले इसी हफ्ते द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने भी इस जांच की खबर दी थी, हालांकि तब ये साफ नहीं हो पाया था कि जांच का असली फोकस किस बात पर है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि जांच बिना किसी आरोप के भी खत्म हो सकती है. लेकिन इस खबर ने पहले से ही उथलपुथल झेल रही कंपनी की चिंता और बढ़ा दी है.
सिंगापुर की कंपनी से डील पर उठे सवाल
Nvidia के वित्तीय आंकड़ों और जानकारी देने के तरीके पर सवाल तब और तेज हो गए, जब सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड के साथ उसके लेनदेन की पड़ताल शुरू हुई. अमेरिकी एजेंसियां मेगास्पीड की जांच कर रही हैं. शक है कि इस कंपनी के जरिए प्रतिबंधित AI चिप्स चीन भेजे गए.
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Nvidia ने पिछले साल अपने कारोबार के आंकड़े दिखाने का तरीका बदल दिया था. पहले कंपनी ग्राहकों के बिलिंग एड्रेस के हिसाब से अलगअलग देशों की बिक्री बताती थी. बाद में उसने इसे बदलकर उन देशों के हिसाब से दिखाना शुरू कर दिया, जहां ग्राहकों का हेडक्वार्टर है. इस एक बदलाव की वजह से कंपनी की भौगोलिक बिक्री की लिस्ट से सिंगापुर का नाम ही गायब हो गया, जबकि वहां Nvidia का अच्छाखासा कारोबार है. अभी ये साफ नहीं है कि SEC की जांच अकाउंटिंग के इन्हीं बदलावों से जुड़ी है या फिर पूर्व सीईओ जेंसन हुआंग से जुड़े विवाद से.
जेंसन हुआंग के इस्तीफे के पीछे की कहानी
इस पूरे तूफान की शुरुआत इसी महीने की शुरुआत में हुई, जब जेंसन हुआंग ने सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया. उनका इस्तीफा विवाहेतर संबंधों के खुलासे के बाद आया. इन संबंधों में एलिस हुआंग का नाम भी शामिल है. एलिस हुआंग पहले मेगास्पीड की एग्जीक्यूटिव रह चुकी हैं. अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि एलिस चीन के लिए काम कर रही थीं.
हालांकि, चीन ने जासूसी के इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. वहीं, मेगास्पीड ने भी अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि वह पूरी तरह कानून के दायरे में रहकर काम करती है. इस घटनाक्रम के बाद Nvidia के बोर्ड ने पूर्व चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर कोलेट क्रेस को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया है. साथ ही बोर्ड ने उन परिस्थितियों की भी जांच शुरू कर दी है, जिनकी वजह से जेंसन हुआंग को कंपनी छोड़नी पड़ी.
शेयर बाजार में भारी गिरावट से निवेशक परेशान
दुनिया भर में AI की रफ्तार को आगे बढ़ाने वाले एडवांस सेमीकंडक्टर बनाने वाली Nvidia दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में से एक रही है. लेकिन लगातार सामने आ रहे विवादों ने निवेशकों के भरोसे को बुरी तरह हिला दिया है. इसका सीधा असर शेयर बाजार में देखने को मिला. शुक्रवार को Nvidia के शेयरों में 14 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई. इस गिरावट के साथ ही पूरे हफ्ते में कंपनी के शेयर 20 फीसदी से ज्यादा टूट चुके हैं.
ट्रंप की मांग पर चेयरमैन का दो टूक जवाब
इस पूरे घटनाक्रम के बीच शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेंसन हुआंग के समर्थन में बयान दिया. ट्रंप ने हुआंग को फिर से कंपनी में बहाल करने की बात कही. पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि उन्हें अच्छा लगेगा अगर जेंसन को एक दूसरा मौका दिया जाए.
लेकिन Nvidia का बोर्ड इस मामले में किसी भी तरह के बदलाव के मूड में नहीं है. कंपनी के चेयरमैन हार्वे जोन्स ने जेंसन हुआंग की वापसी की संभावना को पूरी तरह खारिज कर दिया है. जोन्स ने साफ कर दिया कि बोर्ड के सभी निदेशकों ने सर्वसम्मति से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. अब सबकी नजरें SEC की जांच और अंतरिम सीईओ के नेतृत्व में कंपनी के अगले कदम पर टिकी हैं.



