गांव​ की महिला​ से युवक का विवाद, दांतों से काटा प्राइवेट पार्ट, पत्नी के पास लौटे पति की एक माह बाद मौत

उन्नाव में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के बाद एक महिला ने युवक के प्राइवेट पार्ट में काट लिया। इससे लगभग एक माह बाद युवक की मौत हो गई।

Unnao News: उन्नाव में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के बाद एक महिला ने युवक के प्राइवेट पार्ट में काट लिया। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इससे लगभग एक माह बाद युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की शिकायत पर युवक का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है।

पुलिस ने बताया कि मौरांवा थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक कर्नाटक के भागलकोट में आइसक्रीम बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। एक माह पहले वह अपने गांव आया था। इसी दौरान गांव की एक महिला से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान महिला ने युवक के हाथ और उसके प्राइवेट पार्ट में दांतों से काट लिया। घटना के समय युवक की पत्नी और बच्चे कर्नाटक में ही थे, इसलिए वह काम पर लौट गया। कुछ ही दिनों बाद वहां उसकी तबीयत बिगड़ गई।

परिजन उसे निजी वाहन से वापस गांव ला रहे थे, लेकिन बुधवार को रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी ने शिकायत कर महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी का कहना है कि महिला के काटने की वजह से ही उसके पति की मौत हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की स्पष्ट वजह सामने नहीं आ सकी है। डॉक्टरों ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विसरा सुरक्षित कर लिया है। अब पुलिस विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *