
Begusarai Hotel Assault Case Video: बिहार के बेगूसराय से एक ऐसी झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. शहर के एक होटल के कमरे में एक 17-18 साल की लड़की के साथ जो दरिंदगी हुई, उसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए हैं. आरोप है कि लड़की को एक परिचित बहाने से बाइक पर बिठाकर एनएच के पास स्थित एक होटल में ले गया, जहां रोहित कुमार नाम के एक वहशी ने उसे कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद उस राक्षस ने न सिर्फ उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, थप्पड़-घूंसों और चप्पलों से उसे पीटा, बल्कि उसका वीडियो भी खुद ही अपने फोन में रिकॉर्ड किया. हद तो तब हो गई जब उसने पीड़िता के साथ घिनौनी हरकत की और उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बना डाला.
किसी तरह उस मासूम ने अपनी जान बचाकर होटल के कमरे से भागकर पुलिस थाने का रुख किया और अगले दिन यानी 28 सितंबर को अपनी आपबीती पुलिस को बताई. इस खौफनाक वारदात का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया.
जब चीखों से गूंज उठा होटल का कमरा
कहानी की शुरुआत तब हुई जब लड़की किसी काम से घर से बाहर निकली थी, लेकिन उसे क्या पता था कि उसका तथाकथित परिचित उसे एक होटल के जाल में फंसा रहा है. होटल पहुंचते ही उसे रोहित नाम के शख्स के हवाले कर दिया गया. कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होते ही वहशी का असली रूप सामने आ गया. पीड़िता चीखती-चिल्लाती रही, रहम की भीख मांगती रही, लेकिन उस दरिंदे का दिल नहीं पसीजा. उसने बेरहमी से लड़की को पीटा और उस पूरी प्रताड़ना का वीडियो खुद अपने कैमरे में कैद किया. कमरे के अंदर हुई उस तड़प और चीखों को सुनने वाला कोई नहीं था, सिवाय उस दीवारों के जो उस बेबस लड़की के आंसुओं की गवाह बनीं.
वीडियो वायरल होने के बाद खुला राज
यह पूरा मामला तब दुनिया के सामने आया जब आरोपी द्वारा बनाए गए मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक लड़की खुद को बचाने के लिए हाथ-पैर जोड़ रही है और आरोपी उस पर लगातार जुल्म ढा रहा है. जब पीड़िता किसी तरह उस कैद से छूटकर शहर के नगर थाने पहुंची, तो उसने पुलिस को अपनी दर्द भरी दास्तां सुनाई. पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी रोहित कुमार के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की और वायरल वीडियो को अपने कब्जे में लिया. इस एक घटना ने बिहार में महिलाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर बहुत बड़ा और गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर कब तक बेटियां ऐसे दरिंदों का शिकार बनती रहेंगी.
पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी और होटल पर उठे सवाल
घटना सामने आने के बाद नगर थाना अध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु और उनकी टीम हरकत में आ गई है. पुलिस की एक स्पेशल टीम लगातार आरोपी रोहित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. इसके साथ ही, पुलिस इस बात की भी बेहद बारीकी से जांच कर रही है कि आखिर उस होटल का मैनेजमेंट क्या कर रहा था? क्या कमरे की बुकिंग के वक्त लड़की और लड़ਕੇ की आईडी ठीक से चेक की गई थी या होटल वाले भी इस गंदे खेल में अंदरखाने शामिल थे? ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज, रजिस्टर और वहां के स्टाफ से पूछताछ करके यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या होटल मैनेजमेंट की लापरवाही से यह सब हुआ.



