सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली. देश के वायदा बाजार में जहां सोने के दाम 2100 रुपए से ज्यादा टूटकर 1.35 लाख रुपए से नीचे बंद हुए. वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम 8,400 रुपए से ज्यादा कम होकर 1.70 लाख रुपए से काफी नीचे आ गए. वैसे नवंबर के महीने में शुरुआत से लेकर दिवाली के आसपास तक और दिवाली के बाद से अब तक सोने की कीमतों के ट्रेंड में काफी बदलाव देखने को मिला है.

5 नवंबर तक सोने के दाम में 4 फीसदी से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है. उसके बाद से इसमें करीब 7 फीसदी की गिरावट देखने को मिल चुकी है. कुछ ऐसा ही हाल चांदी की कीमतों में भी देखने को मिला. 5 नवंबर तक 4.47 फीसदी की तेजी और उसके बाद से अब तक 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है.

वैसे इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह डॉलर इंडेक्स में तेजी, महंगाई में इजाफा और आने वाली पॉलिसी रेट में बढ़ोतरी को माना जा रहा है. जानकारों का कहना है कि दिसंबर की पॉलिसी मीटिंग में ब्याज दरों में इजाफा होना है. जिसकी वजह से सोने और चांदी की कीमतों में प्रेशर देखने को मिल रहा है. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या सोने के दाम 1 लाख रुपए से नीचे जा सकते हैं? आखिर चांदी के दाम कहां तक रह सकते हैं. आइए इस पर विस्तार से चर्चा करते हैं…

नवंबर में दिवाली तक सोने और चांदी के दाम में इजाफा

इस पूरी कहानी के पहले पार्ट को समझना काफी जरूरी है. नवंबर के महीने में दिवाली से देश के वायदा बाजार बाजार में काफी तेजी देखने को मिली. अक्टूबर के आखिरी कारोबारी दिन सोना 1,38,485 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो 5 नवंबर को बाजार बंद होने तक 1,44,095 रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंचया. इसका मतलब है कि इस दौरान सोने की कीमत में 4.05 फीसदी यानी 5,610 रुपए प्रति 10 ग्राम का इजाफा देखने को मिला.

चांदी की कीमतों में तो और भी इजाफा देखने को मिला. आंकड़ों को देखें तो नवंबर महीने में 5 नवंबर तक चांदी के दाम 1,87,140 रुपए प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुआ था. जबकि अक्टूबर के आखिरी कारोबारी दिन चांदी की कीमतें 1,79,132 रुपए पर थी. इसका मतलब है ​दिवाली से पहले तक चांदी की कीमतों में 4.47 फीसदी यानी 8,008 रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा देखने को मिला है.

दिवाली के बाद बड़ी गिरावट

अब यहां से शुरू होता है सोने और चांदी की कीमतों का दूसरा पार्ट, जिसे डिक्लाइन पीरियड भी कह सकते हैं. दूसरे पार्ट में पहले बात सोने की करें तो 16 नवंबर तक वायदा बाजार में सोने के दाम 1,34,539 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ चुके हैं. इसका मतलब है कि सोने की कीमतों में अब तक 6.63 फीसदी यानी 9,556 रुपए की गिरावट की गिरावट देखने को मिल चुकी है. खास बात तो ये है कि सोने के दाम में 16 नवंबर को 2,166 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली है.

इससे ज्यादा बुरा हाल चांदी की कीमतों का था. 5 नवंबर के बाद से चांदी की कीमतों 10.30 फीसदी यानी 19,277 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिली है. जो कि काफी बड़ा डिक्लाइन देखने को मिला. अगर 16 नवंबर की बात करें तो चांदी की कीमतों में 8,446 रुपए ​की गिरावट देखने को मिली थी और दाम 1,67,863 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गए.

क्यों गिर रही है कीमतें

  1. महंगाई का असर: सोने और चांदी की कीमतों में महंगाई का काफी असर देखने को मिलता है. भारत में जहां 6 फीसदी के पार चली गई. वहीं चांदी करीब 50 महीने के बाद 12 फीसदी से ज्यादा की दर देखी गई. वहीं दूसरी ओर अमेरिकी सीपीआई बेस्ड महंगाई के आंकड़ों में 0.4 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है. जिसका असर भारत के वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरवट देखने को मिल रही है.
  2. ब्याज दरों में इजाफे का खौफ: इसका सोने और चांदी की कीमतों में साफ देखने को मिल रहा है. पहले बात भारत की करें तो जानकारों का अनुमान है कि दिसंबर की आरबीआई एमपीसी की मीटिंग में 50 से 75 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. जिसके बााद ब्याज दरें 6 से 6.25 फीसदी पर रह सकती है. 8 और 9 दिसंबर को फेड की मीटिंग है. 90 फीसदी से ज्यादा का अनुमान है कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.
  3. डॉलर इंडेक्स में तेजी: अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में तेजी का असर भी काफी अहम है जोकि सोने और चांदी की कीमतों पर असर डाील रही है. मौजूदा समय में डॉलर इंडेक्स 103.55 के लेवल पर है. खास बात तो ये है कि 5 दिनों में डॉलर इंडेक्स में 1.86% की तेजी देखी गई. जबकि 1 म​हीने में 1.53 फीसदी का इजाफा, 3 महीने में 3.92 फीसदी और मौजूदा साल में 5.31% की बढ़तरी देखने को मिली है.
  4. जियो पॉलिटिकल टेंशन बरकरार : भले ही अमेरिका और ईरान बीच सैन्य संघर्ष खम हो गया, लेकिन टेंशन अभी बरकरार है. इजराइल ने ईरान और उसके सहयोगियों पर काफी बमबरी की है. ऐसे में संकट टलने में थाड़ा वक्त लग सकता है. जिसकी वजह से सोने और चांदी क कीमतों में प्रेशर बना हो सकता है.
  5. रुपए में आई तेजी: बीते कुछ समय से डॉलर के मुकाबले में काफी तेजी देखी गई है. इसका प्रमुख कारण विदेशी निवेशकों का भारत में एक बार फिर से लौटकर आना है. सोमवार को रुपए में 23 पैसे का इजाफा हुआ, जिससे रुपया एक बार फिर से 93.94 का लेवल पर आ गया है. वास्तव में रुपया 30 अक्टूबर को 94.912 के लेवल पर था. तब से अब तक डॉलर के मुकाबले रुपए में 1 फीसदी से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल चुका है. जिसका असर भारत में देखने को मिला है.

सोने और चांदी की कीमतों को आगे कौन से 5 फैक्टर प्रभावित करेंगे?

  1. अमेरिकी फेडरल रिजर्व का फैसला: अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ती हैं तो सोने और चांदी पर दबाव बढ़ सकता है. इसके उलट ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ने पर दोनों धातुओं को फायदा मिल सकता है.
  2. डॉलर की चाल: डॉलर इंडेक्स में तेजी आने से सोने और चांदी की अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर दबाव पड़ सकता है. डॉलर कमजोर होने पर इन धातुओं को सहारा मिलता है.
  3. केंद्रीय बैंकों की खरीदारी: दुनिया के केंद्रीय बैंक अपने विदेशी मुद्रा भंडार में विविधता लाने के लिए सोने की खरीदारी करते हैं. अगर यह खरीदारी मजबूत बनी रहती है, तो सोने को लंबी अवधि में समर्थन मिल सकता है.
  4. जियोपॉलिटिकल तनाव: दुनिया में युद्ध, राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता बढ़ने पर निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की तरफ रुख करते हैं.
  5. औद्योगिक मांग: चांदी की कीमतों के लिए सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग की मांग महत्वपूर्ण है. औद्योगिक मांग कमजोर पड़ने पर चांदी पर अतिरिक्त दबाव आ सकता है.

क्या एक लाख पर पहुंचेगा सोना?

अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या आने वाले दिनों या यूं कहें साल खत्म होने तक सोने की कीमत 1 लाख रुपए प्रति दस ग्राम तक आ सकती है? इस सवाल का जवाब जानकार सीधा सीधा देने में आनाकानी की हैं.एक एक्सपर्ट ने नाम ना प्रकाशित करने की शर्त पर सोने के दाम को एक लाख तक पहुंचने के लिए मौजूदा लेवल से करीब 26 फीसदी नीचे आ होगा. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। साथ ही साल खत्म होने में करीब डेढ़ महीने का समय बाकी है. ऐसे में थोड़ा मुश्किल हो रहा है. फेड और आरबीआई दोनों ही ब्याज दरों में इजाफा कर सकते हैं. जिसका असर सोने और चांदी की कीमतों में अभी से ही शुरू हो गया है. अमेरिका और भारत दोनों जगहों पर महंगाई के आंकड़े टॉलरेंस लेवल से ज्यादा है. उन्होंने कहा कि सोने के दाम 1.15 से 1.25 लाख के बीच में रह सकते हैं. वहीं चांदी की कीमत 1.40 से 1.60 लाख रुपए के रेंज में दिखाई दे सकते हैं. इससे ज्यादा की बुरी हालत होने पर सोना लाख और चांदी के दाम 1.35 आसपास दिखाई दे सकते हैं.